Get App

Tokyo Paralympics: नोएडा के DM सुहास एलवाई ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में सिल्वर मेडल किया अपने नाम

नोएडा के डीएम सुहास एल. यथिराज ने बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में डाल दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2021 पर 5:27 PM
Tokyo Paralympics: नोएडा के DM सुहास एलवाई ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में सिल्वर मेडल किया अपने नाम

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में रविवार के दिन भी भारत की शानदार शुरुआत हुई। नोएडा के डीएम सुहास एलवाई यथिराज ने टोक्यो पैरालिंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की एकल SL4 इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में डाल दिया। सुहास फ्रांस के टॉप सीड शटलर लुकास मजूर से कड़े मुकाबले में 21-15, 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत का यह कुल 18वां मेडल है। उसने 4 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

सुहास के सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी मां जयाश्री ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है, उन्होंने महान सफलता पाई है। मैंने उनके मैच का आनंद लिया। वह बचपन से खेल में सक्रिय थे और पढ़ाई में भी शानदार थे। भारत को उनपर गर्व है। वहीं सुहास की पत्नी ऋतु सुहास ने कहा कि हमारे लिए वो जीत चुके हैं उन्होंने बहुत अच्छा खेला और देश का नाम रोशन किया है। हमें उन पर गर्व है। ये पूरे देशवासियों के लिए हर्ष का विषय है।

सीएम और पीएम ने दी बधाई

सुहास की इस जीत पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। योगी ने कहा कि मुझे खुशी है कि अपने प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करने के साथ ही उन्होंने पैरालंपिक में भी बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुहात की जीत पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें