WFI Sexual Harassment Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (WFI Chief Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर FIR दर्ज न किए जाने का आरोप लगाने वाली सात महिला पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पहलवानों की उस याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें बृजभूषण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
