इस वक्त उबर और ओला जैसी कंपनियों की वजह से कमाई के जरिया बढ़ा है। ड्राइविंग जानने वाले इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए काफी पैसा भी कमा रहे हैं। अब एक उबर ड्राइवर ने भी अपनी कमाई को लेकर खुलासा किया है। हालांकि आप भी उस ड्राइवर की एक साल की कमाई जानकर चौंक जाएंगे और एक बार सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि उस ड्राइवर ने बताया कि उसने राइड कैंसल करके और 10 फीसदी से भी कम राइड को एक्सेप्ट करके साल भर में लाखों रुपये छाप डाले। ड्राइवर ने 30 फीसदी से भी ज्यादा राइड को कैंसल कर दिया था।
70 साल है ड्राइवर की उम्र
इस उबर ड्राइवर की उम्र 70 साल है और वह अमेरिका के कैरोलीना का रहने वाला है। उसने रिटारमेंट के बाद एक्स्ट्रा इनकम के लिए कैब चालाना शुरू किया। ड्राइवर ने बताया कि वह केवल उन राइड्स को एक्सेप्ट करता था जो कि उसके टाइम के हिसाब से थे। साल 2022 में उसने लगभग 1500 राइड्स को कैंसल किया था। जिसकी एवज में उसे लगभग 28,000 डॉलर की कमाई हुई। अगर भारतीय करेंसी में इसका हिसाब लगाएं तो यह रकम लगभग 22 लाख रुपये के आस पास हो जाती है।
हफ्ते में केवल इतने घंटे करता है काम
ड्राइवर ने बताया कि पहले वह एक हफ्ते में 40 घंटे तक काम करता था पर काम में कमी आने के चलते अब वह हफ्ते भर में केवल 30 घंटे ही काम कर पाता है। उस व्यक्ति ने बिजनेस इनसाइडर को बताया, मैं ना कहने में बहुत समय बर्बाद करता हूं। मैं तब तक काम नहीं करता जब तक कि हमारे पास हाइक न हो। ड्राइवर ने बताया कि वह सुबह से दोपहर के ढाई बजे के बीच एयरपोर्ट के पास ही रहता है। या फिर वह भीड़-भाड़ वाली जगह के पास रहता है। इसके अलावा वह ऐसी सवारियां नहीं लेता था जहां से फिर उसे सवारी ना मिले।