Get App

Acharya Satyendra Das: कौन थे राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास? 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Acharya Satyendra Das: तीन फरवरी को आचार्य सत्येंद्र दास को लखनऊ PGI में भर्ती कराया गया था। फिर स्ट्रोक आने के बाद उन्हें न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। वे वर्ष 1993 से श्री रामलला की सेवा पूजा कर रहे थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय एवं मंदिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के‌ देहावसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement
Acharya Satyendra Das: आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर सीएम योगी समेत दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है

Acharya Satyendra Das: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार (12 फरवरी) को लखनऊ में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन सुबह सात बजे के लगभग उन्होंने पीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली। 3 फरवरी को पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर स्ट्रोक आने के बाद उन्हें न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। वे वर्ष 1993 से श्री रामलला की सेवा पूजा कर रहे थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय एवं मंदिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के‌ देहावसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आचार्य दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि ब्रेन हेमरेज के बाद आचार्य सत्येंद्र दास का लखनऊ के PGI में इलाज चल रहा था। उनतो 3 फरवरी को स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में लखनऊ PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती कराया गया था। सीएम योगी ने X पर लिखा, "परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) अस्पताल ने बताया, "राम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी ने आज अंतिम सांस ली। उन्हें तीन फरवरी को गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती कराया गया था।" दास 20 वर्ष की आयु से ही प्रधान पुजारी के रूप में कार्यरत थे।


सतेंद्र दास के निधन पर समाजवादी पार्टी ने भी शोक व्यक्त किया है। सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "अयोध्या के भगवान राम मंदिर के मुख्य पुजारी जी आचार्य सत्येंद्र दास जी का दुखद निधन अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं सभी आस्थावान लोगों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।"

ये भी पढ़ें- संगम में श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने लगाई आस्था की डुबकी

आचार्य सत्येंद्र दास कौन थे?

85 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास एक हिंदू महंत और अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी थे। 6 दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस से पहले से ही वे राम मंदिर के मुख्य पुजारी थे। वे निर्वाणी अखाड़े के सदस्य थे। 20 वर्ष की आयु से ही उन्होंने अपना जीवन आध्यात्मिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। आचार्य सत्येंद्र दास जी अयोध्या के सबसे सुलभ संतों में से थे। अक्सर मीडियाकर्मी उनसे अयोध्या और राम मंदिर से संबंधित घटनाक्रमों के बारे में जानकारी लेते थे।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Feb 12, 2025 10:02 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।