Air India का बड़ा ऐलान, दिल्ली- सैनफ्रांसिस्को फ्लाइट के सभी पैसेंजर्स को वापस मिलेंगे टिकट के पैसे

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की तरफ जाने वाले एयर इंडिया के एक प्लेन के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी। जिसके बाद इस प्लेन की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। जिस वजह से पैसेंजर्स को खासी परेशानियां भी उठानी पड़ी थीं। जिसके बाद एयर इंडिया ने बुधवार को एक रिप्लेसमेंट फ्लाइट को रूस भेजा था। Air India ने गुरुवार को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। एयर इंडिया ने अपने ऐलान में कहा है कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाले फ्लाइट के सभी पैसेंजर्स के टिकट के पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 8:45 PM
एयर इंडिया ने अपने ऐलान में कहा है कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाले फ्लाइट के सभी पैसेंजर्स के टिकट के पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे

Air India ने गुरुवार को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। एयर इंडिया ने अपने ऐलान में कहा है कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाले फ्लाइट के सभी पैसेंजर्स के टिकट के पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सीपीरियंस और ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर राजेश डोगरा ने दी है। जानकारी देते हुए डोगरा ने कहा कि हम फ्लाइट टिकट के पूरे पैसे का रिफंड देंगे।

प्लेन की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की तरफ जाने वाले एयर इंडिया के एक प्लेन के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी। जिसके बाद इस प्लेन की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। जिस वजह से पैसेंजर्स को खासी परेशानियां भी उठानी पड़ी थीं। जिसके बाद एयर इंडिया ने बुधवार को एक रिप्लेसमेंट फ्लाइट को रूस भेजा था।


फ्लाइट में सवार थे 200 से भी ज्यादा यात्री

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उस फ्लाइट में 232 पैसेंजर्स सवार थे। इसमें 216 यात्री और 16 क्रू मेंबर सवार थे। फ्लाइट ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 4.20 बजे उड़ान भरी थी। जिसके बाद फ्लाइट के इंजन में खराबी आने के बाद उसे मगदान के सोकोल एयरपोर्ट पर उतारा गया था।

IGI एयरपोर्ट पर फैली बम की अफवाह, दो घंटे देरी से उड़ी विस्तारा की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट

फ्लाइट में सवार सभी पैसेंजर थे सुरक्षित

एयर इंडिया (Air India) के स्पोक्सपर्सन ने बताया था कि सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI173 के एक इंजन में टेक्निकल ग्लिच या खराबी आ गई थी। इस प्लेन में 16 क्रू मेंबर और 216 पैसेंजर सवार थे। उन सभी को सुरक्षित तरीके से मगदान एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। बता दें कि इससे असम के डिब्रूगढ़ जाने वाली एक फ्लाइट को भी तकनीकि खराबी आने की वजह से गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।