Air India Flight Delayed News: जब 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा था तब उसी दिन एक परेशान करने वाली घटना सामने आई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI909 में सवार यात्रियों को एयर कंडीशनिंग (AC) के बिना पांच घंटे तक कैदी की तरह प्लेन के अंदर रहना पड़ा। यह मामला मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई। यात्रियों को बिना AC के प्लेन में पांच घंटे तक कैद करके रखा गया। केबिन के अंदर का तापमान बढ़ने के कारण कई यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी। कुछ को गर्मी के कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।
