इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। जुगाड़ करने वाले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से नए-नए जुगाड़ का अविष्कार करते रहते हैं। उन्हें देखने के बाद लोग भी हैरान होते रहते हैं। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होते रहते हैं। अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें लोगों के गजब के जुगाड़ देखने को मिले हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अब गर्मी के बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के छात्रों ने कूलर को फ्रिज बना दिया है। अब यह कूलर और फ्रिज दोनों का काम कर रहा है।
दरअसल, इन दिनों उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, पंखा, फ्रिज के सहारे अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। प्रयागराज में छात्रों ने देसी जुगाड़ के जरिए कूलर को ही फ्रिज बना दिया है। अब इसमें फल-सब्जियां हमेशा ताजा बनी रहती है। इसके साथ ही कूलर से ठंडी हवा भी ले रहे हैं।
कूलर बन गया फ्रिज, यहां देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहबाद) में रहने वाले एक स्टूडेंट ने गर्मी से बचने के लिए एक छोटा कूलर लिया। इस कूलर से वह गर्मी से अपना तो बचाव कर लेता था। लेकिन गर्मी के मौसम में दूध, सब्जी, फल आदि चीजों को कैसे सुरक्षित रखता? इसलिए उसने कूलर के अंदर ही तार लगाकर उन्हें टांगने की व्यवस्था कर ली। अब वह कूलर के अंदर फल, सब्जी और अन्य चीजों टांग देता है। इसी के साथ कोल्ड ड्रिंक्स को वह पानी में डाल देता है। चूंकि कूलर चलने से पानी एकदम ठंडा हो जाता है। इस कारण न तो कोई चीज खराब होती है और कोल्ड ड्रिंक्स और पानी भी ठंडा रहता है। इस कारण स्टूडेंट को काफी सुविधा हो गई है।
बिना फ्रिज वालों को यह जुगाड़ किसी वरदान से कम नहीं
जो लोग घर से बाहर किराये के रूम और घरों में रहते हैं। उनके लिए यह देसी जुगाड़ किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं अगर आपके पास फ्रिज नहीं है तो कूलर से ही फ्रिज का काम करा सकते हैं। इसके लिए आपको फ्रिज खरीदने के लिए अलग से पैसे नहीं खर्च करना होगा। इस जुगाड़ तकनीकी से फल, सब्जी और दूध आदि को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं।