एशिया के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट को लगा करोड़ों रुपये का चूना, ब्रांडेड पैंट-टी शर्ट दुकान में तैरते नजर आए

Ambala Rainfall: देश के कई राज्य इन दिनों मूसलाधार बारिश का सामना कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली हरियाणा जैसे राज्यों में बाढ़ आ गई है। इस बीच हरियाणा के अंबाला में कपड़ा मार्केट में भी पानी भर गया है। जिससे दुकानों में पानी लबालब भर गया है। ब्रांडेड कपड़े पानी में तैरते नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 7:14 PM
Ambala Rainfall: कहा जा रहा है कि अंबाला के कपड़ा मार्केट को करीब 350 करोड़ रुपये का चूना लगा है

Ambala Rainfall: हरियाणा के अंबाला जिले में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। आलम यह है क‍ि लगातार भारी बारिश के चलते हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित घर में पानी भर गया। वहीं आसपास की गल‍ियों में भी पानी भरा है। इससे लोगों को परेशान‍ियों का सामना करना पड़ रहा है। रिकॉडतोड़ भारी बारिश की वजह से एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट भी बारिश के कहर से नहीं बच पाई। दुकानों में बिकने वाले कपड़े भी पानी में तैरने लगे। इससे कपड़ा कारोबारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 106 प्लांटों में पानी भरा है। इसमें दर्जनों ऐसी फैक्ट्रियां हैं, जिसमें आठ से नौ फीट तक पानी भफरा है। मशीनें पूरी तरह से पानी डूब गईं। यहां तक कि कंप्यूटर, गाड़ियां और स्टॉक में रखा करोड़ों का माल बर्बाद हो गया।

कारोबारियों ने सरकार से मांगा मुआवजा


भारी बारिश से कपड़ा मार्केट पूरी तरह से तबाह हो गया है। कारोबारियों ने सरकार से मांग की है कि उनसे टैक्स लिए जाते हैं। अब उन्हें मुआवजा दिया जाए। इस कपड़ा मार्केट में करीब 20,000 मजदूर काम करते हैं। कारोबारियों का कहना है कि अगर सरकार से मुआवजा नहीं मिलता है तो हजारों लोगों की रोजी रोटी चली जाएगी। दुकान में पानी भरने की वजह से ब्रांडेड कपड़े भी गंदे हो गए हैँ। बहुत से कपड़े खराब हो गए हैं। हालांकि इस दौरान कुछ दुकानदारों ने अपना सामान ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने की कोशिश की है। लेकिन दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Monsoon Rains: चौथे दिन भी बारिश का कहर जारी, हिमाचल और उत्तराखंड में रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का पूरा फोरकास्ट

स्थानीय प्रशासन की लापरवाही

कारोबारियों का ये भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। नगर निगम ने नालों की सफाई का काम बहुत देर से शुरू किया था। अगर नालों की सफाई का कम पहले ही कर लिया जाता तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। पानी की निकासी नहीं होने के चलते कारोबारियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश से कपड़ा मार्केट तालाब नजर आने लगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।