Anand Mahindra : उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल में अपने जवाब से एक ट्विटर यूजर (Twitter user) का मुंह बंद कर दिया, जिसने उनसे उनके परिवार से जुड़ा एक सवाल पूछा था। एक ट्वीट में Croissant के उच्चारण को लेकर मजाक करते हुए, महिंद्रा ने अपने फ्रांसीसी दामाद का उल्लेख किया। इसके तुरंत बाद एक यूजर ने आगे आकर उनसे पूछा- “एक भारतीय दामाद क्यों नहीं।” उन्होंने प्रश्न के आगे लिखा कि “इससे मेरा मतलब नहीं है।” महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरपर्सन ने कहा कि उनके बच्चों को अपने पार्टनर चुनने की आजादी थी। उन्होंने लिखा, “क्योंकि यह मेरा काम नहीं है। मेरी बेटियों को खुद अपने आप लाइफ पार्टनर्स चुनने की आजादी है। और, मैं इसके लिए उन पर गर्व करता हूं।”
यूजर्स ने सवाल पूछने वाले की आलोचना की
इस बातचीत में कई अन्य यूजर्स भी शामिल हो गए और व्यक्तिगत सवाल पूछने पर उस शख्स की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि किसी ने ऐसा मूर्खतापूर्ण सवाल पूछा है और इसके साथ “यह मेरा काम नहीं है,” जुड़ने से बेवजह की दखलंदाजी कम होगी।
एक अन्य कहा, हम भारतीयों को हर किसी के जीवन में झांकने की आदत छोड़ देनी चाहिए। पसंद व्यक्तिगत होती हैं। तीसरे ट्विटर यूजर ने कहा कि जिससे आपका दूर-दूर तक मतलब नहीं है, तो क्या आपको उसकी पसंद पर सवाल उठाना चाहिए। उन्होंने पूछा, “क्या सोशल मीडिया ने उन्हें किसी भी प्राइवेसी में दखल देने का अधिकार मिल गया है।”
Anand Mahindra की दो बेटियां हैं- आलिका महिंद्रा (Aalika Mahindra) और दिव्या महिंद्रा (Divya Mahindra)। वह पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने दीजिए।