Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में चल रहा है। इस प्री वेडिंग फंक्शन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। दूसरे दिन नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने फिल्म कलंक के घर मोरे परेदेसिया (Ghar More Pardesiya) में परफॉर्म किया। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि इसके लिए एक बड़ा मंच बनाया गया था। मुकेश अंबानी परिवार ने इस प्री वेडिंग फंक्शन के लिए बड़ी तैयारी की गई। इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
वहीं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने फिल्म श्री 420 के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर परफॉर्मेंस दी है। डांस परफॉर्मेंस के बाद मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के साथ डांडिया किया है।
नीता और ईशा ने लूट ली महफिल
तीन दिन के इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दूसरे दिन नीता अंबनी ने परफॉर्मेंस दी। नीता अंबनी अपनी बेटी के साथ परफॉर्मेंस किया। नीता अंबानी को अपने पति मुकेश अंबानी के साथ भी एक रोमांटिक परफॉर्मेंस में भी शामिल होते देखा गया। प्रदर्शन के हिस्से के रूप में, जोड़े ने हाल के सालों में साझा की गई सबसे अच्छी यादों की तस्वीरों में से एक है। नीता और मुकेश के इस डांस को देखकर हर कोई झूमने लगे। इस शानदार समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान, दिलजीत दोसांझ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सहित अन्य लोगों ने भी परफॉर्म किया।
बॉलीवुड के सितारों ने प्री वेडिंग में लगाए चार चांद
इस प्री वेडिंग फंक्शन में कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर शामिल हुए। इस मेगा बैश में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने चार चांद लगा दिए।