Apple Benefits: सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और पानी अधिक (Apple Benefits in Hindi) होता है। शायह यही वजह है कि लोग कहते हैं कि कहते हैं रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। यानी An Apple a Day Keeps the Doctor Away. यह फल पोषक तत्व से भरपूर है। पाचन से लेकर स्किन, बाल तक के लिए यह काफी ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से शरीर सेब में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण आसानी से कर लेगा। इसके अलावा, रोजाना सुबह 1 सेब खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। हालांकि इसको नियमित खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सेब बहुत अच्छा होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कंट्रोल करता है। इसका मतलब है कि यह किसी भी हार्ट की बीमारी के जोखिम को कम कर सकता है।
कई पोषक तत्वों से भरपूर सेब को खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी परेशानी कम हो सकती हैं। दरअसल, सेब में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसे में अगर रोजाना खाली पेट 1 सेब खाया जाए तो कब्ज और अपच की समस्या से राहत मिल सकती है।
नियमित रूप से सुबह खाली पेट 1 सेब खाने से शरीर के बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। सेब फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। जिससे पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस कराता है। इसके चलते आप ओवर डाइटिंग करने से बच सकते हैं। यही वजह है कि वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
सेब का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी वजह ये है कि इसमें विटामिन A पाया जाता है। इसलिए अगर रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन किया जाए तो इससे आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।
सेब के सेवन से हड्डियां होंगी मजबूत
सेब में विटामिन D भी पाया जाता है। यह हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना गया है। इसे खाने के बाद हड्डी मजबूत होती है। सेब में पाए जाने वाले विटामिन C हेल्दी कोलेजन को शरीर में बढ़ावा देता है। इससे स्किन की इलास्टिसिटी और ऑलओवर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है।