भारत ने चीन के साथ सीमा पर जारी टेंशन के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। असल में वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control (LAC) पर चीन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत एलएमवी तैनात करने का निर्णय लिया है। सीमा पर भारत-चीन गतिरोध को अच्छे तरीके से हैंडल करने के लिए उत्तरी सीमाओं पर तैनाती के लिए सेना ने लगभग 800 हल्के बख्तरबंद बहुउद्देशीय गाड़ियों (light-armoured multipurpose vehicles (LAMV) खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन एलएएमवी का उपयोग खासकर पहाड़ी इलाकों और पूर्वी लद्दाख के बर्फीले क्षेत्र और उत्तरी सिक्किम के क्षेत्रों में, टोही और निगरानी कार्यों के लिए किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए भी इनका उपयोग किया जा सकेगा।
सेना के सूत्रों के मुताबिक उत्तरी सीमाओं के अलावा LAMV को पाकिस्तान के साथ भारत की पश्चिमी सीमाओं के साथ मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में भी तैनात किया जाएगा। LAMV को मेकेनाइज्ड इनफैंट्री के रेकी और सर्विलियांस प्लाटू और बख्तरबंद रेजिमेंट के रेकी सैनिकों की निगरानी में तैनात किया जायेगा।
सेना ने शुक्रवार को रिक्वेस्ट फॉर इनफॉर्मेशन (RFI) में कहा कि ये LAMV भारतीय विक्रेताओं से खरीदे जाएंगे। वे जो स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किए गए होने चाहिए। इसके लिए विक्रेताओं को कॉन्ट्रैक्ट के तीन साल के अंदर प्रति वर्ष 300 LAMV की डिलीवरी करने में सक्षम होना चाहिए।
RFI के अनुसार LAMV को पर्याप्त रूप से मोबाइल होना चाहिए और बोर्ड पर सैनिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होना चाहिए। सैनिकों के युद्धक्षेत्र में सर्विलियांस रडार और थर्मल इमेजर्स का उपयोग करके और उच्च तकनीक वाले ड्रोन के जरिये से रेकी करने के दौरान ये LAMV उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होने चाहिए।
इन LAMV को युद्ध में उपयोग होने वाले हथियार, गोला-बारूद, निगरानी और कम्युनिकेशन उपकरण ढोने में भी सक्षम होना चाहिए।
एलएसी पर पारंपरिक और नवीनतम निगरानी उपकरणों की अतिरिक्त तैनाती की जानी है। इसके अलावा उत्तरी सीमाओं पर तेज और सटीक निगरानी की के लिए बड़ी संख्या में LAMV की आवश्यकता होती है।
एक अधिकारी ने बताया कि LAMV मैकेनाइज्ड पैदल बटालियनों और बख्तरबंद रेजिमेंटों की आंखें और कान होते हैं। उन्हें दुश्मन के टैंक और पैदल सेना के लिए खुफिया जानकारी जुटाने का काम सौंपा जाता है।
अधिकारी ने ये भी कहा कि अभी तक इस स्पेशल टास्क को पूरा करने वाले सैनिकों के लिए कोई विशिष्ट बख्तरबंद गाड़ियां नहीं थी। इसलिए उनकी खरीदारी काफी समय से लंबित थी।