Ashoka University News: आत्महत्या या कुछ और...? Valentine's Day पर अशोका यूनिवर्सिटी में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए दो छात्र

Ashoka University News: छात्रों के शव वैलेंटाइन डे के दिन शुक्रवार (14 फरवरी) देर रात बरामद किए गए। अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार, एक छात्र यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से गिर गया, जबकि दूसरा छात्र यूनिवर्सिटी गेट के पास मृत पाया गया। दोनों की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 8:18 PM
Ashoka University News: सोनीपत में स्थित अशोका यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो छात्र शुक्रवार देर रात मृत पाए गए

Ashoka University News: हरियाणा के सोनीपत में वैलेंटाइन डे की रात को अशोका यूनिवर्सिटी के दो छात्र मृत पाए गए। सोनीपत के राई में स्थित अशोका यूनिवर्सिटी में दोनों छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। छात्रों के शव वैलेंटाइन डे के दिन शुक्रवार (14 फरवरी) देर रात बरामद किए गए। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक छात्र यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से गिर गया, जबकि दूसरा छात्र यूनिवर्सिटी गेट के पास मृत पाया गया। दोनों की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने पुलिस और छात्रों के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने छात्रों की संदिग्ध मौत की जांच शुरू की। 'The Indian Express' की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अंडरग्रेजुएट के छात्र थे। उनकी अलग-अलग घटनाओं में उनकी मौत हुई। अधिकारियों ने दोनों मौतों की जांच शुरू कर दी है।

यूनिवर्सिटी के अनुसार, अधिकारियों को कथित तौर पर छात्र के मृत पाए जाने के तुरंत बाद उसके कमरे में एक सुसाइड नोट मिला। Hindustan Times के अनुसार, छात्र ने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे के कुछ घंटों बाद उन्हें कैंपस के मेन गेट पर एक और छात्र के बेहोश पाए जाने की सूचना मिली।


सोनीपत के डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) नरेंद्र कादियान ने कहा कि जांचकर्ताओं को एक कथित सुसाइड नोट मिला है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा, "नोट में कोई विशेष डिटेल्स नहीं दिया गया है। इसलिए हमें अभी यह कंफर्म नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का..। " उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता चल जाएगा।

सोनीपत पुलिस के अनुसार, छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सोमक रायचौधरी ने पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा है। शनिवार सुबह दोनों छात्रों के माता-पिता को यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने सूचित किया। ईमेल में लिखा था, "वे जल्द ही पहुंचेंगे... (दोनों) उज्ज्वल भविष्य वाले प्रतिभाशाली छात्र थे। उन्हें सभी प्रतिभाशाली छात्रों के रूप में याद रखेंगे, जिनके असामयिक निधन ने अशोका समुदाय को हिला कर दिया है।"

ये भी पढ़ें- Latest Crime News: महिला ने अपने ही बेटे की कर दी हत्या, फिर 5 टुकड़ों में शव को नहर में फेंका

यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, "दिवंगत छात्र अशोका समुदाय के अभिन्न सदस्य थे और सभी को उनकी बहुत याद आएगी।" हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हैं। हम इस दुख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।" यूनिवर्सिटी ने कहा है कि वह चल रही जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेगा। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों और छात्रों के बयान दर्ज कर रहे हैं। साथ ही उन दोनों के व्यक्तिगत, शैक्षणिक और सामाजिक जीवन की जांच कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।