Latest Crime News: महिला ने अपने ही बेटे की कर दी हत्या, फिर 5 टुकड़ों में शव को नहर में फेंका

Andhra Pradesh Murder News: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक 57 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के गलत व्यवहार से तंग आकर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों की मदद से उसके शव को पांच टुकड़ों में काट दिया। फिर उन्होंने उसके शव को एक नहर में फेंक दिया

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 6:40 PM
Story continues below Advertisement
Andhra Pradesh Murder News: हत्या के बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों की मदद से उसके शव को पांच टुकड़ों में काट दिया

Andhra Pradesh Murder News: आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही बेटी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। महिला के बेटे ने कथित तौर पर अपनी मौसी के साथ रेप करने की कोशिश की थी। यह मामला आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का है। रिपोर्ट के मुताबिक 57 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के गलत व्यवहार से तंग आकर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों की मदद से उसके शव को पांच टुकड़ों में काट दिया। फिर उन्होंने उसके शव को एक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार (15 फरवरी) को यह जानकारी दी।

प्रकाशम के SP एआर दामोदर ने बताया कि के लक्ष्मी देवी (57) ने 13 फरवरी को पेशे से सफाईकर्मी बेटे के श्याम प्रसाद (35) की कथित तौर पर हत्या कर दी। देवी के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर प्रसाद की हत्या करने में उसकी मदद की। दामोदर ने पीटीआई-भाषा से कहा, "अपने बेटे के गलत और अभद्र व्यवहार को बर्दाश्त न कर पाने के कारण उसने (लक्ष्मी देवी) उसकी हत्या कर दी।"

उन्होंने बताया कि प्रसाद ने बेंगलुरु, खम्मम और हैदराबाद में अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों के साथ भी गलत व्यवहार किया था। पुलिस ने बताया कि अविवाहित प्रसाद ने हैदराबाद और नरसारावपेटा में कथित तौर अपनी मौसी के साथ बलात्कार करने का भी प्रयास किया था।


पुलिस के अनुसार, उसकी हत्या कुल्हाड़ी या धारदार हथियार से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उसके शव को पांच टुकड़ों में काटने के बाद तीन बोरियों में भरकर कम्बुम गांव में नकलागंडी नहर में फेंक दिया गया। फरार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

दिल्ली में नशेड़ी ने की 65 वर्षीय मां की हत्या

पुलिस ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक 40 वर्षीय नशेड़ी ने पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी सोनू फिलहाल बेरोजगार है। उसको अपराध के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली।

ये भी पढ़ें- Udaipur Gangrape: लिफ्ट के बहाने 4 युवकों ने कार में 40 वर्षीय महिला से किया गैंगरेप, लोहे की रॉड से पीटा, फिर सड़क पर फेंककर भागे

घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने 65 वर्षीय महिला को मृत पाया। जांच में पता चला कि सोनू अक्सर पैसों को लेकर अपनी मां से झगड़ा करता था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को भी इसी तरह का विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।