Udaipur Gangrape: लिफ्ट के बहाने 4 युवकों ने कार में 40 वर्षीय महिला से किया गैंगरेप, लोहे की रॉड से पीटा, फिर सड़क पर फेंककर भागे

Udaipur Gangrape: रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता रात करीब 9 बजे घर लौटने के लिए चौराहे पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वाहन नहीं आया, तो महिला ने कार सवार चार लोगों से लिफ्ट मांगी। हालांकि, वे लोग उसके गंतव्य पर पहुंचने के बाद भी नहीं रुके। वे उसे अगवा कर जबरन डबोक की ओर ले गए

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
Udaipur Gangrape: पीड़िता के मुताबिक दरिंदों ने गैंगरेप के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की

Udaipur Gangrape: राजस्थान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उदयपुर में एक 40 साल की महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिफ्ट देने के बहाने 40 वर्षीय महिला के साथ चलती कार में चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। महिला जैसे ही अपने घर से निकली, तभी इन चारों आरोपियों ने उसको लिफ्ट दी। लेकिन कुछ देर बाद महिला के कहने के बावजूद आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। उन्होंने उसको अगवा कर लिया। इसके बाद हाइवे पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़िता के मुताबिक उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार, अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को किसी काम से प्रतापनगर आई थी, तभी यह घटना हुई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता बुधवार रात करीब 9 बजे घर लौटने के लिए चौराहे पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वाहन नहीं आया, तो महिला ने कार सवार चार लोगों से लिफ्ट मांगी। हालांकि, वे लोग उसके गंतव्य पर पहुंचने के बाद भी नहीं रुके। वे उसे अगवा कर जबरन डबोक की ओर ले गए।


पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने बताया कि पीछे बैठे दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सामूहिक बलात्कार किया। उसे एक कॉलेज के पास ले जाया गया, जहां हमलावरों ने उसे लोहे की रॉड से पीटा। इसके बाद भागने से आरोपियों ने उसे सुनसान इलाके में सड़क पर छोड़ दिया।

पीड़िता के चेहरे और सिर पर हमले के दौरान गंभीर चोटें आईं। उसे छोड़ दिए जाने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद वह कॉलेज के गेट तक पहुंची, जहां एक गार्ड ने उसे पानी पिलाया। फिर वह एक होटल की ओर चली गई। महिला ने गार्ड को घटना के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की बढ़ने वाली है मुश्किलें, CVC ने 'शीश महल' की जांच के दिए आदेश, BJP बोली- बख्शा नहीं जाएगा

वारदात की खबर मिलते ही दाबोक पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले गई। पुलिस ने कहा है कि वे आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।