Get App

Ashoka University News: आत्महत्या या कुछ और...? Valentine's Day पर अशोका यूनिवर्सिटी में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए दो छात्र

Ashoka University News: छात्रों के शव वैलेंटाइन डे के दिन शुक्रवार (14 फरवरी) देर रात बरामद किए गए। अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार, एक छात्र यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से गिर गया, जबकि दूसरा छात्र यूनिवर्सिटी गेट के पास मृत पाया गया। दोनों की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है

Akhileshअपडेटेड Feb 15, 2025 पर 8:18 PM
Ashoka University News: आत्महत्या या कुछ और...? Valentine's Day पर अशोका यूनिवर्सिटी में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए दो छात्र
Ashoka University News: सोनीपत में स्थित अशोका यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो छात्र शुक्रवार देर रात मृत पाए गए

Ashoka University News: हरियाणा के सोनीपत में वैलेंटाइन डे की रात को अशोका यूनिवर्सिटी के दो छात्र मृत पाए गए। सोनीपत के राई में स्थित अशोका यूनिवर्सिटी में दोनों छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। छात्रों के शव वैलेंटाइन डे के दिन शुक्रवार (14 फरवरी) देर रात बरामद किए गए। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक छात्र यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से गिर गया, जबकि दूसरा छात्र यूनिवर्सिटी गेट के पास मृत पाया गया। दोनों की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने पुलिस और छात्रों के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने छात्रों की संदिग्ध मौत की जांच शुरू की। 'The Indian Express' की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अंडरग्रेजुएट के छात्र थे। उनकी अलग-अलग घटनाओं में उनकी मौत हुई। अधिकारियों ने दोनों मौतों की जांच शुरू कर दी है।

यूनिवर्सिटी के अनुसार, अधिकारियों को कथित तौर पर छात्र के मृत पाए जाने के तुरंत बाद उसके कमरे में एक सुसाइड नोट मिला। Hindustan Times के अनुसार, छात्र ने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे के कुछ घंटों बाद उन्हें कैंपस के मेन गेट पर एक और छात्र के बेहोश पाए जाने की सूचना मिली।

सोनीपत के डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) नरेंद्र कादियान ने कहा कि जांचकर्ताओं को एक कथित सुसाइड नोट मिला है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा, "नोट में कोई विशेष डिटेल्स नहीं दिया गया है। इसलिए हमें अभी यह कंफर्म नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का..। " उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता चल जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें