Asia Cup 2023: क्या पाकिस्तान जाएंगे जय शाह? BCCI के अधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट

Asia Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और ACC (एशियाई क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष जय शाह को 2023 एशिया कप के उद्घाटन मैच के लिए अतिथि के रूप में पाकिस्तान आने के लिए आमंत्रित किया है। PCB का यह कदम हैरान करने वाला है, क्योंकि टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से BCCI के इनकार के बाद एशिया कप पहली बार हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 4:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Asia Cup 2023: पाकिस्तान में एशिया कप की शुरुआत होने जा रही है

Asia Cup 2023: पाकिस्तान में एशिया कप की शुरुआत होने जा रही है। 30 अगस्त को मुल्तान में पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और ACC (एशियाई क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) को 2023 एशिया कप के उद्घाटन मैच के लिए अतिथि के रूप में पाकिस्तान आने के लिए आमंत्रित किया है। PCB ने शाह के अलावा एशियाई क्रिकेट परिषद से जुड़े देशों के बोर्ड प्रमुखों को भी एशिया कप 2023 के उद्घाटन मैच के लिए निमंत्रण भेजा है।

PCB का यह कदम हैरान करने वाला है, क्योंकि टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से BCCI के इनकार के बाद एशिया कप पहली बार हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। ऐसा लगता है कि जय शाह को आमंत्रित करके PCB खुद को ऐसे बोर्ड के रूप में पेश करना चाहता है जो खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ता है।

पीसीबी के इस कदम ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, जय शाह को पीसीबी से निमंत्रण मिला है, लेकिन बोर्ड ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह पाकिस्तान की यात्रा करेंगे या नहीं। अधिकारी ने कहा कि उनकी तरफ से निमंत्रण आया है और वह इस पर मीटिंग करेंगे।


टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि जय शाह को पीसीबी से निमंत्रण मिला है। हालांकि, BCCI ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह पाकिस्तान की यात्रा करेंगे या नहीं। BCCI के एक अधिकारी ने टाइम्स नाउ को बताया, "निमंत्रण आया है, देखते हैं...। मीटिंग करेंगे इस बारे में..।"

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी

बता दें कि पाकिस्तान अपनी घरेलू धरती पर चार मैचों की मेजबानी करेगा। जबकि फाइनल सहित शेष 9 मैचों की मेजबानी श्रीलंका करेगा। टीम इंडिया अपने एशिया कप 2023 अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।