Asian Games 2023: भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तीन एथलीटों को हांगझोउ में एशियाई खेलों के लिए आधिकारिक मान्यता न देने को लेकर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने शुक्रवार को कहा कि यह कृत्य खेल की भावना और उसके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन करता है। इस बीच, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने इस घटनाक्रम पर चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है।
