Get App

असम: 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की सड़क हादसे में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुलिस अधिकारी जुनमोनी राभा 'लेडी सिंघम' या 'दबंग कॉप' के नाम से मशहूर थीं। वह मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी थी। अक्सर वह अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाती थी। बताया जा रहा है कि जुनमोनी अपनी कार खुद चला रही थीं। इस दौरान सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक के साथ उनकी कार की आमने-सामने से टक्कर हुई जिसमें जुनमोनी की मौके पर ही मौत हो गई

Akhileshअपडेटेड May 17, 2023 पर 11:06 AM
असम: 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की सड़क हादसे में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
पिछले साल जून में उन्हें महिला अधिकारी के पूर्व प्रेमी के साथ कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

कई विवादों में फंसी असम पुलिस की चर्चित महिला सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा (Junmoni Rabha) की मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नागांव जिले में कलियाबोर अनुमंडल के जाखलाबंधा थाना क्षेत्र के तहत सरुभुगिया गांव मे महिला पुलिस अधिकारी की कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी निजी कार में थी। वह अकेली बिना पुलिस की वर्दी के यात्रा कर रही थीं।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुलिस अधिकारी जुनमोनी राभा 'लेडी सिंघम' या 'दबंग कॉप' के नाम से मशहूर थीं। वह मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी थी। अक्सर वह अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाती थी। बताया जा रहा है कि जुनमोनी अपनी कार खुद चला रही थीं। इस दौरान सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक के साथ उनकी कार की आमने-सामने से टक्कर हुई जिसमें जुनमोनी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का बयान

जाखलाबांधा पुलिस थाने के प्रभारी पवन कालिता ने पीटीआई को बताया कि देर रात करीब ढाई बजे हादसे की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से आ रहे कंटेनर ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नागांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें