Bad Effect of Iron: शरीर में आयरन की मात्रा बेहद जरूरी होती है। यह हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करता है। थकान से भी बचाता है। हालांकि अगर शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाए तो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए अगर आप ऐसे फूड्स खा रहे हैं। जिसमें आयरन की मात्रा ज्यादा है तो सावधान हो जाइए। इसकी वजह ये है कि जरूरत से ज्यादा आयरन कई बीमारियों को पैदा कर सकता है।
दरअसल, शरीर में हेप्सीडिन नाम का एक हार्मोन होता है। यह आयरन को रेगुलेट करने और इसे मेंटेन रखने का काम करता है। लेकिन जब हेप्सीडिन का लेवल बढ़ जाता है तो आयरन ज्यादा स्टोर होने लगता है। इसी तरह जब हेप्सीडिन का लेवल घटता है तब शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। लेकिन कुछ डिसऑर्डर ऐसे हैं, जिनमें हेप्सीडिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में आयरन ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ने पर हो सकती हैं ये समस्याएं
1 - अगर शरीर में अचानक से आयरन का लेवल बढ़ जाए तो ये सेल्स यानी कोशिकाओं को डैमेज करने लगता है।
2 - वहीं जरूरत से ज्यादा आयरन सप्लीमेंट्स लेने की वजह से डाइजेस्टिव प्रॉब्लम होने लगती है। खासतौर पर बच्चों के केस में ये ज्यादा देखा गया है।
3 - अगर लगातार लंबे समय तक आयरन की ज्यादा मात्रा खाई जाए तो इससे लीवर डैमेज होने लगता है।
4 - आयरन की ज्यादा मात्रा ब्रेन को भी डैमेज कर सकती है।
5 - शरीर में ज्यादा मात्रा में आयरन को हेमोक्रोमेटोसिस कहते हैं। जिसमे बॉडी ऑर्गंस और टिश्यू में आयरन बनने लगता है।
6 - इस बीमारी की वजह से आर्थराइटिस, कैंसर, डायबिटीज, हार्ट फेलियर और लीवर की प्रॉब्लम होने लगती हैं।
शरीर में बढ़ गया है आयरन तो कैसे करें दूर?
शरीर में ज्यादा आयरन हो जाए तो कम करने का कोई उपाय नहीं है। सिर्फ शरीर से ज्यादा मात्रा में ब्लड निकालने से ही समस्या कम हो सकती है। लिहाजा ब्लड डोनेट करने वालों को हेमोक्रोमेटोसिस का खतरा कम रहता है।