Get App

बेंगलुरु में SUV चालक ने 6 माह की प्रेग्नेंट महिला से की छेड़छाड़! जानलेवा हमले के भी आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bengaluru News: पेशे से नर्स महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे 'उसके साथ बिताए हर घंटे' के लिए 1 लाख रुपये देने की पेशकश की और फिर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। तमाम विरोध के बावजूद जब वह नहीं माना तो नर्स ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया। महिला की शिकायत के अनुसार, जब उसने उसे थप्पड़ मारा तो आरोपी ने तेजी से भागने से पहले उसके चेहरे और कान पर मुक्का मार दी। घटना के बाद पीड़िता की नाक से खून बहने लगा

Akhileshअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 6:04 PM
बेंगलुरु में SUV चालक ने 6 माह की प्रेग्नेंट महिला से की छेड़छाड़! जानलेवा हमले के भी आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bengaluru News: इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस को शिकायत मिलने के तुरंत बाद जांच शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru in Karnataka) में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला का कथित तौर पर एक SUV चालक द्वारा पहले पीछा किया गया, फिर उसके साथ जबरन छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया गया। 6 महीने की गर्भवती महिला ने शख्स पर हमले का भी आरोप लगाया है। यह घटना तब घटी, जब वह पिछले सप्ताह की शुरुआत में जॉब करके घर लौट रही थी। इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी इलाके के पास हुई इस घटना के संबंध में महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेशे से नर्स महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे 'उसके साथ बिताए हर घंटे' के लिए 1 लाख रुपये देने की पेशकश की और फिर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। तमाम विरोध के बावजूद जब वह नहीं माना तो नर्स ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया।

महिला की शिकायत के अनुसार, जब उसने उसे थप्पड़ मारा, तो आरोपी ने तेजी से भागने से पहले उसके चेहरे और कान पर मुक्का मार दी। घटना के बाद पीड़िता की नाक से खून बहने लगा। हालांकि, महिला ने मदद के लिए अपने एक सहकर्मी को बुलाया। फिर शिकायत दर्ज कराने के लिए खून से लथपथ महिला इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन गई।

आरोपी गिरफ्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें