बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट कांप्लेक्स ने पैट रखने वाले पेरेंट्स के लिए काफी मुश्किल रूल बनाया है। नए रूल के मुताबिक इत्तिना महावीर इलेक्ट्रोनिक्स सिटी में अगर आप पैट लाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आपको 10,000 रुपए की नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। इस पैसे को रेजिडेंट एसोसिएशन पैट के अटैक और उसके काटने से चोटिल हुए लोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल करेगी।
लोगों की भलाई के लिए लोगों के ही बनाए गए ये नियम
इस अपार्टमेंट काप्लेक्स में 1000 से भी ज्यादा फ्लैट्स हैं जिनमें से कम से कम 100 घरों में पैट्स हैं। पैट के पेरेंट्स को 15 नवंबर तक पैसे जमा करवाने होंगे। ऐसा नहीं करने पर 100 रुपए प्रति दिन के हिसाब से फाइन भी लगाया जाएगा। इस नए रूल की वजह से पैट पेरेंट्स काफी नाराज हैं वो इसे पूरी तरह से गैर कानूनी और ड्राकोनियन बता रहे हैं। ऐसे में रेजिडेंट एसोसिएशन के मुताबिक ये सारे नियम रेजिडेंट फ्रेंडलि हैं। ये सारे नियम 2016 में एक वकील से कंसल्ट करने के बाद बनाए गए थे।
IMRAOA ऑफिस के अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फीस रिफंडेबल है और जब भी कोई रेजिडेंट फ्लैट खाली करके जाता है या पैट्स नहीं रखता है तो उसे फीस वापिस कर दी जाती है। फाइन की कलेक्शन को लेकर अभी कोई भी अपडेट नहीं आई है। लोगों को ऐसे केस में डॉग्स द्वारा जिन लोगों पर अटैक हुआ है उनके बारे में सोचना चाहिए। हमारे एक्सपीरिएंस के मुताबिक पैट के मालिक कभी भी इस तरह के हादसों में चोटिल हुए लोगों का मेडिकल खर्चा नहीं उठाते हैं। ऐसे केस में ये जमा हुआ पैसा ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही अगर आपका पैट आस-पास की जगहों को गंदा करता है तो उस पर भी पेनल्टी लगाई जाएगी।
डॉग लाइसेंस को लेकर कही ये बात
वहीं लोगों का कहना है कि पैट्स इन पब्लिक प्लेसेस को लेकर कानून बनाने का अधिकार सिर्फ कर्नाटक एनिमल वेल्फेयर बोर्ड और BBMP के पास है। KP रविकुमार BBMP के ज्वॉइंट डायरेक्टर ने बताया कि किसी भी अपार्टमेंट काप्लेक्स के भीतर पैट पालने पर फीस इकट्ठा करना पूरी तरह से गैर कानूनी है। सरकारी अस्पतालों साथ ही BBMP से एफिलिएटेड अस्पतालों में कुत्तों के अटैक से घायल हुए लोगों का इलाज मुफ्त किया जाता है। ऐसे केस में कोई रेजिडेंशियल सोसायटी कैसे पेनल्टी लगा सकती है। BBMP के एक पूर्व वेटेरिनरी ऑफिसर ने बताया कि अगर डॉग पेरेंट्स चाहें तो BBMP डॉग लाइसेंस बनवा सकते हैं। जिसकी शुरुआती फीस 110 रुपए है और इसे रिन्यू करने के लिए सालाना 100 रुपए देने होते हैं।