Bengaluru Road Rage Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की सड़कों पर यात्रा कर रहे एक परिवार को तब भयावह अनुभव का सामना करना पड़ा, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार की पिछली खिड़की तोड़ दी। इससे उनका पांच वर्षीय बेटा घायल हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने लोगों की रूह कंपा दी। इस हमले ने शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेंगलुरु अपने ट्रैफिक जाम के लिए बदनाम है, जहां लोग अक्सर सड़क पर घंटों फंसे रहने की शिकायत करते हैं। लेकिन अब यह हाईटेक शहर रोड रेज के मामलों के लिए भी बदनाम हो गया है।
