शरीर को लोहे की तरह मजबूत कर देंगी ये सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन

Best Vegetables For health: बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसे में अपनी डाइट का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। आप सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हम आज कुछ ऐसी सब्जियों के नाम बता रहे हैं। जिनके सेवन से आपका शरीर पत्थर की तरह मजबूत हो जाएगा

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Best Vegetables For health: सेहत के लिए पालक, गाजर, ब्रोकली जैसी तमाम चीजें बेहद फायदेमंद रहती हैं

Best Vegetables For health: मौसमी सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मौसमी फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करने से कई तरह बीमारियों से बच सकते हैं। सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के दुरुस्त कामकाज के लिए जरूरी हैं। पालक, गोभी, गाजर, ब्रोकली, कंटोला जैसी कुछ ऐसी सब्जियां है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई हैं। इनके सेवन से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इतना ही ये सब्जियां इतनी पौष्टिक होती हैं कि आपका शरीर लोहे की तरह मजबूत हो जाएगा।

पालक

सभी पत्तेदार हरी सब्जियों की तरह, पालक पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम है। इसमें आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित 2020 की की एक स्टडी के मुताबिक, पालक में थायलाकोइड्स पाया जाता है जोकि इंसुलिन रेसिस्टेंट में मदद कर सकता है।


लेट्यूस (Lettuce)

लेट्यूस में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। इसमें विटामिन K पाया जाता है, जोकि रक्त के थक्के जमने और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह अन्य चीजों के अवशोषण को धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

गाजर

गाजर भी बेहद पावरफुल सब्जी है। इसमें विटामिन A और बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बीटा कैरोटिन एक एंटीऑक्सिडेंट, जो कैंसर जैसी बीमारी को रोकने में मदद कर सकता है। एक स्टडी में पता चला था कि हफ्ते में कम से कम 2-4 गाजर खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 17 फीसदी कम हो सकता है। गाजर फेफड़ों के कैंसर के खतरे को भी कम कर सकती है। यह आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

Diabetes: इन फलों को खाते ही फटाक से कम होगा हाई ब्लड शुगर, डायबिटीज से छूटेगा पीछा

ब्रोकली

ब्रोकोली एक ऐसी सब्जी है जिसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह प्रीबायोटिक के रूप में काम करती है। प्रीबायोटिक फाइबर पेट और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। । इनके अलावा आपको पत्तागोभी, भिन्डी, करेला, शतावरी और केल जैसी हरी सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए।

चुकंदर

चुकंदर सेहत के लिए चमत्कारी सब्जी है। इसमें बेहद कम कैलोरी होती है। इसमें फाइबर, फोलेट और मैंगनीज की भरमार होती है। चुकंदर के रस में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। चुकंदर खाने से सहनशक्ति और एथलेटिक परफॉर्मेंस सुधर सकती है।

कंटोला

कंटोला एक ऐसी सब्जी है जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता है। इसकी अजीब बनावट के कारण इसे बहुत कम लोग खाते हैं। दरअसल यह करेले परिवार की ही एक सब्जी है, जो आसानी से कहीं भी उपलब्ध होती है। मान जाता है कि यह एक मानसूनी सब्जी है, जो न केवल स्वस्थ है बल्कि कैलोरी में भी कम है। इसका वैज्ञानिक नाम मोमोर्डिका डायोइका (Momordica dioica) है और इसे स्पाइनी गार्ड (spiny gourd) के रूप में भी जाना जाता है। इसमें एंटी-एलर्जी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से मौसमी खांसी, सर्दी और अन्य एलर्जी को दूर रखने में मदद मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।