Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश पुलिस और वन विभाग बहराइच जिले में 'ऑपरेशन भेड़िया' के तहत अभी दो आदमखोर भेड़ियों की तलाश जारी रखे हुए हैं। वन विभाग ने इससे पहले चार भेड़ियों को पकड़ा था। बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के लोग मार्च से भेड़ियों के आतंक का सामना कर रहे हैं। बरसात के मौसम में हमले बढ़े हैं। जुलाई माह से लेकर अब तक इन हमलों से आठ बच्चों सहित कुल नौ लोगों की मौत हो चुकी है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित करीब 36 लोग घायल भी हुए हैं। ऐसा लगता है कि यह संकट घाघरा नदी के उफान के कारण उत्पन्न हुआ है, जिसके कारण भेड़िये मानव बस्तियों की ओर बढ़ रहे हैं।
