Armaan Malik-Kritika Malik Bigg Boss OTT 3 controversy: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के एक एपिसोड में कथित अश्लीलता फैलाने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऑनलाइन एक लीक क्लिप वायरल हो रही थी जिसमें कथित तौर पर शो के मौजूदा कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका को अंतरंग पलों में दिखाया गया था। हालांकि, Jio Cinema ने आधिकारिक तौर पर इन दावों का खंडन करते हुए कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। जियो सिनेमा ने शो पर लग रहे आरोपों को निराधार बताया है।
