Bihar Murder Case: बिहार के पूर्णिया से मामी-भांजे के अवैध संबंध की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नाबालिग भांजे को अपनी मामी से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। इस बीच एक रात जब महिला के बच्चों ने उसे भांजे के साथ अवैध संबंध बनाते हुए सरेआम देख लिया तो कलयुगी मां ने अपने ही बच्चों की हत्या कर दी। यह घटना पुर्णिया के अमौर थाना के आमगाछी पंचायत के बलवा टोली की है। पुलिस ने आरोपी मां और उसके देवर को मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच चल रही है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो अधिकारी चौंक गए। सभी शवों को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान जब पुलिस ने घर में मौजूद आरोपी महिला नाजरीन से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी प्रेमी की संदेहास्पद मौत हुई है, जिसकी जांच चल रही है।
पुलिस ने बताई हत्याकांड की पूरी कहानी
पुलिस ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद आरोपी महिला नाजरीन ने अपना अपराध स्वीकार कर ली है। महिला ने बताया कि उसका अपने ही 16 वर्षीय भांजा तौकीर के साथ पिछले तीन माह से अवैध संबंध चल रहा था। उसके पति मोहम्मद अख्तर पंजाब में मजदूरी का काम करते हैं। घटना वाली रात महिला का प्रेमी तौकीर उर्फ बेहरा ने उसे अपने पास बुलाया। इस दौरान दोनों एक साथ सोए और उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान महिला की बेटियों ने दोनों के देख लिया। इसके बाद तौकीर के साथ मिलकर महिला ने अपनी बेटी 4 वर्षीय साजिया और दो वर्षीय दिलवा दिलारा की गला दबाकर हत्या कर दी।
लोकल 18 के मुताबिक, हत्या करने के बाद उसका भांजा प्रेमी तौकीर घबरा गया और डर से उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आमगाछी पंचायत के मुखिया सनोवर आलम ने कहा कि इस घर में दो बेटी समेत उसके प्रेमी की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे अवैध संबंध है। मामा और भांजा के बीच अवैध संबंध था। इसी कारण मां ने ही अपने प्रेमी भांजा के साथ मिलकर दोनों बेटियों की हत्या कर दी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने सभी आरोपी को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बायसी के एसडीपीओ आदित्य कुमार ने कहा कि अवैध संबंध में मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बेटी की हत्या की है। प्रेमी का प्रथम दृष्टि में खुदकुशी का मामला लग रहा है। आरोपी मां और उसके देवर को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच, दैनिक भास्कर के मुताबिक, मृतक भांजे मोहम्मद तौकीर के भाई ने दावा किया है कि आरोपी महिला नाजरीन का अफेयर भांजे से नहीं, बल्कि देवर से चल रहा था।
एक अधिकारी ने बताया कि मां को किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बनाते हुए बच्चों ने देख लिया। इससे भांजा काफी डर गया। फिर महिला ने गुस्से में आकर उसके सामने ही अपने दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह देखकर भांजा बुरी तरह डर गया और उसने दूसरे कमरे में जाकर कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना के बाद महिला ने पड़ोसियों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले को सभी एंगल से जांच कर रही है।