Get App

Bihar Murder Case: भांजे के प्यार में पागल हुई महिला, कलयुगी मां ने की अपनी ही 2 बेटियों की हत्या, फिर भांजे की भी संदिग्ध मौत

Bihar Murder Case: बिहार के पूर्णिया में एक रात जब महिला के बच्चों ने उसे भांजे के साथ अवैध संबंध बनाते हुए सरेआम देख लिया तो कलयुगी मां ने अपने ही बच्चों की हत्या कर दी। यह घटना पुर्णिया के अमौर थाना के आमगाछी पंचायत के बलवा टोली की है। पुलिस ने आरोपी मां और उसके देवर को मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच चल रही है

Akhileshअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 4:36 PM
Bihar Murder Case: भांजे के प्यार में पागल हुई महिला, कलयुगी मां ने की अपनी ही 2 बेटियों की हत्या, फिर भांजे की भी संदिग्ध मौत
Bihar Murder Case: बिहार के पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में कलयुगी मां ने अपने ही दो बेटी की हत्या कर दी है

Bihar Murder Case: बिहार के पूर्णिया से मामी-भांजे के अवैध संबंध की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नाबालिग भांजे को अपनी मामी से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। इस बीच एक रात जब महिला के बच्चों ने उसे भांजे के साथ अवैध संबंध बनाते हुए सरेआम देख लिया तो कलयुगी मां ने अपने ही बच्चों की हत्या कर दी। यह घटना पुर्णिया के अमौर थाना के आमगाछी पंचायत के बलवा टोली की है। पुलिस ने आरोपी मां और उसके देवर को मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच चल रही है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो अधिकारी चौंक गए। सभी शवों को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान जब पुलिस ने घर में मौजूद आरोपी महिला नाजरीन से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी प्रेमी की संदेहास्पद मौत हुई है, जिसकी जांच चल रही है।

पुलिस ने बताई हत्याकांड की पूरी कहानी

पुलिस ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद आरोपी महिला नाजरीन ने अपना अपराध स्वीकार कर ली है। महिला ने बताया कि उसका अपने ही 16 वर्षीय भांजा तौकीर के साथ पिछले तीन माह से अवैध संबंध चल रहा था। उसके पति मोहम्मद अख्तर पंजाब में मजदूरी का काम करते हैं। घटना वाली रात महिला का प्रेमी तौकीर उर्फ बेहरा ने उसे अपने पास बुलाया। इस दौरान दोनों एक साथ सोए और उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान महिला की बेटियों ने दोनों के देख लिया। इसके बाद तौकीर के साथ मिलकर महिला ने अपनी बेटी 4 वर्षीय साजिया और दो वर्षीय दिलवा दिलारा की गला दबाकर हत्या कर दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें