Get App

बिहार के स्कूलों में रक्षाबंधन से लेकर छठ तक की छुट्टियों में कटौती, केंद्रीय मंत्री बोले- अब शरिया भी लागू होगा

Bihar Cuts School Holidays: रक्षाबंधन से लेकर छठ सहित अन्य त्योहारों की छुट्टियां काटने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में भारी कटौती कर दी है। अब से दिसंबर तक विभिन्न पर्व त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थी, जिसे घटाकर 11 कर दिया गया है

Akhileshअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 3:04 PM
बिहार के स्कूलों में रक्षाबंधन से लेकर छठ तक की छुट्टियों में कटौती, केंद्रीय मंत्री बोले- अब शरिया भी लागू होगा
Bihar Cuts School Holidays: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब शरिया लागू कर दिया जाय

Bihar Cuts School Holidays: बिहार (Bihar) के स्कूलों में छुट्टियां कम करने वाले मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है। रक्षाबंधन से लेकर छठ सहित अन्य त्योहारों की छुट्टियां काटने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में भारी कटौती कर दी है। अब से दिसंबर तक विभिन्न पर्व त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थी, जिसे घटाकर 11 कर दिया गया है। इस पर बीजेपी के नेता भड़के नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब शरिया लागू कर दिया जाय।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर प्रारंभिक से उच्च विद्यालयों तक की छुट्टियों में कटौती करने का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत दुर्गा पूजा के पहले स्कूलों में छह दिनों की छुट्टी थी, जिसे अब घटाकर रविवार जोड़कर तीन दिनों का कर दिया गया है। इसी तरह दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा का 13 से 21 नवंबर तक छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन अब इसमें कटौती करते हुए मात्र चार दिन कर दिया गया है।

विभाग ने हालांकि यह कहा है कि यदि किसी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी विशेष परिस्थिति में अवकाश घोषित करना चाहेंगे, तो पूर्वानुमति लेकर अवकाश घोषित कर सकते हैं। इस आदेश के बाद केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें