Bijapur Encounter: बीजापुर एनकाउंटर में ढेर 31 नक्सलियों में से 28 की हुई पहचान, करोड़ों का था इनाम, खूंखार कैडर भी शामिल

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों ने 9 फरवरी को भीषण मुठभेड़ के दौरान 11 महिलाओं समेत 31 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा दो अन्य घायल हो गए

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 4:28 PM
Bijapur Encounter: 31 नक्सलियों में से पांच की पहचान खूंखार कैडर के रूप में की गई है

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में मारे गए 31 नक्सलियों में से पांच की पहचान खूंखार कैडर के रूप में की गई है। उन पर कुल 25 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 24 हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार (14 फरवरी) को कहा कि मारे गए 31 नक्सलियों में से 17 पुरुष और 11 महिलाओं समेत 28 माओवादियों की पहचान कर ली गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इन सभी के सिर पर कुल 1.10 करोड़ रुपये का इनाम था।

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, बस्तर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुंदरराज पी ने दावा किया कि मारे गए 31 नक्सलियों में हुंगा कर्मा भी शामिल है, जो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पश्चिम बस्तर डिविजन का सचिव था। अधिकारी ने बतायाकि उसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम था।

सुंदरराज ने कहा, मारे गए 31 उग्रवादियों में से 28 की पहचान कर ली गई है। इसमें 17 पुरुष और 11 महिलाएं हैं, जिनपर सामूहिक रूप से 1.10 करोड़ रुपए का इनाम था।" वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "इन 28 लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं, जबकि बाकी तीन की पहचान की कोशिश जारी हैं।"


छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 650 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न दिशाओं से इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में प्रवेश किया और 31 नक्सलियों को उनके ठिकाने पर ही ढेर कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश और प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा निश्चित है।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य को मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्ति मिल जाएगी। इस घटना के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 81 नक्सलियों को मार गिराया है।

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह करीब आठ बजे इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई, जब विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान पर निकला था। उन्होंने कहा कि शाम करीब चार बजे तक मुठभेड़ चली।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड के हेड कांस्टेबल नरेश ध्रुव और विशेष कार्य बल के कांस्टेबल वसित रावटे की जान चली गई। ध्रुव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रहने वाले थे। जबकि रावटे राज्य के बलदो जिले के निवासी थे।

ये भी पढ़ें- Mamta Kulkarni Video: ममता कुलकर्णी फिर से बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, इस्तीफा नामंजूर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से मुक्ति मिल जाएगी। सीएम ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।