Get App

Bijapur Encounter: बीजापुर एनकाउंटर में ढेर 31 नक्सलियों में से 28 की हुई पहचान, करोड़ों का था इनाम, खूंखार कैडर भी शामिल

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों ने 9 फरवरी को भीषण मुठभेड़ के दौरान 11 महिलाओं समेत 31 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा दो अन्य घायल हो गए

Akhileshअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 4:28 PM
Bijapur Encounter: बीजापुर एनकाउंटर में ढेर 31 नक्सलियों में से 28 की हुई पहचान, करोड़ों का था इनाम, खूंखार कैडर भी शामिल
Bijapur Encounter: 31 नक्सलियों में से पांच की पहचान खूंखार कैडर के रूप में की गई है

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में मारे गए 31 नक्सलियों में से पांच की पहचान खूंखार कैडर के रूप में की गई है। उन पर कुल 25 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 24 हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार (14 फरवरी) को कहा कि मारे गए 31 नक्सलियों में से 17 पुरुष और 11 महिलाओं समेत 28 माओवादियों की पहचान कर ली गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इन सभी के सिर पर कुल 1.10 करोड़ रुपये का इनाम था।

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, बस्तर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुंदरराज पी ने दावा किया कि मारे गए 31 नक्सलियों में हुंगा कर्मा भी शामिल है, जो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पश्चिम बस्तर डिविजन का सचिव था। अधिकारी ने बतायाकि उसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम था।

सुंदरराज ने कहा, मारे गए 31 उग्रवादियों में से 28 की पहचान कर ली गई है। इसमें 17 पुरुष और 11 महिलाएं हैं, जिनपर सामूहिक रूप से 1.10 करोड़ रुपए का इनाम था।" वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "इन 28 लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं, जबकि बाकी तीन की पहचान की कोशिश जारी हैं।"

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 650 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न दिशाओं से इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में प्रवेश किया और 31 नक्सलियों को उनके ठिकाने पर ही ढेर कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश और प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा निश्चित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें