BookMyShow पर मिलेंगी ICC World Cup 2023 की टिकटें, इस दिन खरीद पाएंगे भारत-पाक मैच की टिकट

ODI World Cup Ticket: वर्ल्ड कप के लिए एक्साइटेड फैंस को बता दें कि 24 अगस्त से मास्टरकार्ड होल्डर्स के लिए टिकट सेल लाइव होने वाली है। वहीं 25 अगस्त से सभी यूजर्स टिकट बुक कर पाएंगे। BookMyShow को BCCI ने टिकट सेल के लिए पार्टनर बना लिया है। ऐसे में भारत-पाक मैच की टिकट की सेल किस दिन लाइव होगी इसकी जानकारी भी साझा की जा चुकी है।

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
ऑनलाइन टिकट सेल से ICC Men’s Cricket में एक नया बदलाव आने वाला है।

ODI World Cup Ticket: BCCI ने 2023 ODI World Cup के लिए के टिकट प्लेटफॉर्म का नाम अनाउंस कर दिया है। Book My Show पर जाकर यूजर्स अपकमिंग वर्ल्ड कप इवेंट की टिकट बुक कर पाएंगे। BCCI ने जानकारी देते हुए कहा कि लाइन में लगकर टिकट खरीदने की जगह अब फैंस के एक्सपीरिएंस को और बेहतर किया जा रहा है। इस आइकॉनिक टूर्नामेंट में टिकट सेल्स को कई फेज में काफी सावधानी से मैनेज किया जाएगा। ICC ने मास्टरकार्ड के होल्डर्स के लिए टिकट सेल आज से ही शुरु कर दी है।

सेल होने जा रही है लाइव

अगर आप भी वर्ल्ड कप के लिए एक्साइटेड हैं तो बता दें कि 24 अगस्त से मास्टरकार्ड होल्डर्स के लिए टिकट सेल लाइव होने वाली है। वहीं 25 अगस्त से सभी यूजर्स टिकट बुक कर पाएंगे। अगस्त 24 को शाम 6 बजे के बाद मास्टरकार्ड प्री सेल शुरू होगी। इस सेल में सभी नॉन इंडिया इवेंट मैच और वार्म अप गेम्स के टिकट मास्टरकार्ड होल्डर्स खरीद पाएंगे। 29 अगस्त को शाम 6 बजे के बाद MasterCard pre sale में आप भारत के सभी मैच और वार्म अप गेम्स के टिकट खरीद पाएंगे। वहीं सितंबर 14  को शाम 6 बजे के बाद सेमी फाइनल्स और फाइनल की मास्टरकार्ड प्री सेल शुरू होगी।

भारत में होने वाले इवेंट्स और दूसरे जरूरी मैचों की टिकट सेल भी अनाउंस कर दी गई है-

  • 25 अगस्त, रात 8 बजे के बाद: सभी गैर भारतीय वार्म अप मैच और सभी गैर भारतीय इवेंट मैचों की टिकट सेल शुरू होगी
  • 30 अगस्त, रात 8 बजे के बाद: गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम में होने वाले इंडिया के मैचों की टिकट सेल शुरू हो जाएगी।
  • 31 अगस्त, रात 8 बजे के बाद: भारत के चेन्नई, दिल्ली और पुणे में होने वाले मैचों की टिकट सेल शुरू की  जाएगी।
  • 1 सितंबर, रात 8 बजे के बाद: भारत के धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में होने वाले मैचों की टिकट सेल शुरू होगी।
  • 2 सितंबर, रात 8 बजे के बाद: भारत के कोलकाता और बेंगलुरु मैच की टिकट सेल लाइव होगी
  • 3 सितंबर, रात 8 बजे के बाद: भारत के अहमदाबाद मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू होगी
  • 15 सितंबर, रात 8 बजे के बाद: सेमी फाइनल्स और फाइनल देखने वाले टिकटों के लिए तैयार रहें


मैच देखने के लिए हो जाएं तैयार

टिकट की बिक्री पर BCCI ने कहा कि ODI वर्ल्ड कप सितंबर 29 से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में टिकट की खरीदारी 19 नवंबर तक जारी रहेगी ताकि हर क्रिकेट फैन अपने क्रिकेटिंग हीरोज को बेहद करीब से देख पाए और स्टेडियम में मैचों का आनंद ने पाए। टूर्नामेंट में कुल 58 मैच होने जा रहे हैं जिसमें से 10 वार्म अप फिक्सर होंगे। जो देश के 12 अलग-अलग जगहों पर ऑर्गेनाइज किए जाएंगे।

GDP ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कीमतों में स्थिरता: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

फैंस के स्वागत के लिए तैयार

BCCI के CEO ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जैसे-जैसे हम ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 के करीब आते जा रहे हैं हमारी एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। ऐसे में हम BookMyShow को टिकट प्लेटफॉर्म के रूप में अनाउंस कर बेहद खुश हैं। ऑनलाइन टिकट सेल से ICC Men’s Cricket में एक नया बदलाव आने वाला है। वहीं ICC के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ICC Men’s Cricket World Cup 2023 को देखने के लिए दुनियाभर से फैंस आने वाले हैं। हम बहुत खुश हैं कि टिकट सेल शुरू होने वाली है और लोग इसे ऑनलाइन खरीद सकेंगे। टिकट की कीमतों को ध्यान से चुना गया है। ऐसे में उम्मीद है कि ज्यादा संख्या में फैंस आएंगे और क्रिकेट वर्ल्ड कप को एन्जॉय करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।