बॉस ने बीमार महिला कर्मचारी को नहीं दी छुट्टी, फिर ऑफिस में काम करते हुए हो गई मौत

Employee Dies in Office: थाईलैंड के समुत प्रकान प्रांत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 30 साल की मे (May) नाम की एक महिला फैक्ट्री में काम करती थी। वो बीमार थी, ऐसे में बॉसी से छुट्टी मांगी। लेकिन बॉस ने उसे जबरन ऑफिस बुला लिया। इसके बाद ऑफिस में उसकी मौत हो गई

अपडेटेड Sep 28, 2024 पर 11:45 AM
Story continues below Advertisement
Employee Dies in Office: बताया जा रहा है कि महिला सिक लीव चाहती थी, लेकिन बॉस ने रिजेक्ट कर दिया था।

बीमार महिला कर्मचारी को ऑफिस जाना महंगा पड़ गया। बॉस ने बीमारी की छुट्टी रिजेक्ट कर दी थी। ऐसे में महिला को जबरन ऑफिस जाना पड़ा। इसके बाद महिला की ऑफिस में मौत हो गई। ये घटना थाईलैंड के समुत प्रकान प्रांत की बताई जा रही है। 30 साल की मे (May) नाम की एक महिला इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में काम करती थी। महिला को आंतों में सूजन की समस्या थी। वो अपना इलाज करा रही थी। इसके बाद उसकी छुट्टियां खत्म हो गई। ऐसे में महिला ने अपने बॉस से छुट्टियां बढ़ाने की अपील की थी। जिसे बॉस ने खारिज दिया। ऐसे में महिला कमर्चारी को मजबूरी में ऑफिस जाना पड़ा।

नौकरी जाने के डर से महिला ऑफिस पहुंच गई। इसके बाद वो कुछ ही देर में बेहोश गई। फिर महिला कर्मचारी की मौत हो गई। महिला के साथ काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि वो उसने मुश्किल से 20 मिनट तक ही काम किया होगा। इसके बाद डेस्क में बेहोश गई थी।

बॉस को लगा महिला कर रही है बहाना


बताया जा रहा है कि महिला ने जब बॉस से छुट्टी मांगी तो बॉस को लगा कि महिला बहाना बना रही है। लिहाजा बॉस ने कहा कि छुट्टी चाहिए तो ऑफिस आओ और मेडिकल लीव सर्टिफिकेट देकर लीव ले जाओ। 5 से 9 सितंबर तक अस्पताल में भर्ती थी। तबियत ठीक नहीं होने की वजह से छुट्टी बढाने की अपील की थी। डॉक्टरों ने महिला को छुट्टी पर रहने की सलाह दी थी। वहीं बैंकॉक की मीडिया में छपी यह खबर अप पूरी दुनिया में फैल गई है। इस घटना के बाद फिर से वर्क लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ गई है।

कंपनी ने मांगी माफी

जिस फैक्ट्री में महिला काम करती थई, उसका नाम डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स थाईलैंड है। कंपनी ने महिला के मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। कंपनी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम महिला के परिजनों के साथ हैं। कंपनी उनकी असामयिक मृत्यु के कारणों की जांच करेगी और कर्मचारी स्वास्थ्य और छुट्टी प्रोटोकॉल के मामले में अपनी नीतियों की खामियों को दूर करेगी। हालांकि, इन तमाम बयानों के बाद भी सोशल मीडिया पर कंपनी की जमकर आलोचना हो रही है। लोग गंभीर हालत में भी कर्मचारी को छुट्टी न देने पर कंपनी को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

UP News: स्कूल की 'तरक्की' के लिए दूसरी क्लास के मासूम बच्चे की दे दी बलि! हैवान स्कूल डायरेक्टर समेत 5 गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।