ऑफिस में फोन चार्ज करने पर एंप्लॉयी पर भड़का बॉस, लताड़ लगाना पड़ा महंगा

सोशल मीडिया पर एक एंप्लॉयी ने बताया कि कैसे सिर्फ एक फोन चार्ज करने पर उसके बॉस ने उसकी क्लास ले ली। आदमी ने लिखा कि “आज मेरे बॉस ने मुझपर ऑफिस टाइमिंग्स में फोन चार्ज करने पर गुस्सा किया। बॉस ने कहा कि तुम अपने पर्सनल यूज के लिए कंपनी की बिजली चुरा रहे हो। तुम लोग क्या सोचते हो कि मैं कभी फोन का इस्तेमाल नहीं करता।"

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
बॉस ने फोन ऑफिस टाइमिंग में चार्ज करने पर काफी नाराजगी जताई

वर्कप्लेस पर आए दिन कोई ना कोई घटना होती ही रहती है। कई ऑफिसों में तो एंप्लॉयीज क्या करें और क्या ना करें की एक पूरी लिस्ट पहले से ही शेयर कर दी जाती है। एक एंप्लॉयी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। दरअसल एंप्लॉयी का कहना है कि उसके बॉस ने फोन ऑफिस टाइमिंग में चार्ज करने पर काफी नाराजगी जताई और उसे उल्टा-सीधा भी सुनाया। सबके सामने उस पर जोर से चिल्लाया भी। Reddit पर लिखी पोस्ट पर आदमी ने बताया कि वो रात को फोन चार्ज करना भूल गया था इसलिए फोन को ऑफिस में चार्ज कर रहा था।

ऑफिस की टाइमिंग्स के बीच फोन चार्ज करना पड़ा मुश्किल

सोशल मीडिया पर आदमी ने लिखा किआज मेरे बॉस ने मुझपर ऑफिस टाइमिंग्स में फोन चार्ज करने पर गुस्सा किया। बॉस ने कहा कि तुम अपने पर्सनल यूज के लिए कंपनी की बिजली चुरा रहे हो। तुम लोग क्या सोचते हो कि मैं कभी फोन का इस्तेमाल नहीं करता। दरअसल मैं भी कभी-कभार रात को फोन चार्ज करना भूल जाता हूं।एंप्लॉयी ने पोस्ट के अंत में रिवील किया कि अब उस रिपोर्टिंग मैनेजर को मंथ एंड तक जाने के लिए कह दिया गया है।

कर्नाटक में सीज की गई 25 करोड़ की बियर, लैब टेस्ट में पाई गई खामियां 

बॉस को किया गया कंपनी से बाहर

एंप्लॉयी ने आगे बताया कि अपडेट मुझे आज ही एक अनाउंसमेंट के जरिए पता चला कि हमारे बॉस को इस महीने के अंत तक जाने के लिए कहा गया है। पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने उसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक आदमी ने लिखा कंपनी की बिजली चुराना तो जैसे सांस लेते हुए एंप्लॉयी का कंपनी की हवा चुराना और पीते हुए कंपनी का पानी खत्म करना। दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर मेरा बॉस मुझे ऐसा कुछ कहता तो मैं पूछता कि क्या कंपनी फाइनेंशियली स्ट्रगल कर रही है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।