Get App

Brahma Muhurat: रात में 3-4 बजे खुल जाती है नींद, इसे हल्के में न लें, ये हैं बड़े संकेत

Brahma Muhurat Wake Up: बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कि रात में अचानक नींद खुल जाती है। कभी-कभी 3-4 बजे तक नींद खुल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसकी पीछे कोई बड़ी वजह हो सकती है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके कोई बड़े संकेत हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2024 पर 2:48 PM
Brahma Muhurat: रात में 3-4 बजे खुल जाती है नींद, इसे हल्के में न लें, ये हैं बड़े संकेत
Brahma Muhurat Wake Up: अगर अचानक लगतार आपकी नींद 3 से 5 बजे के बीच खुल जाती है, तो इसके कुछ खास संकेत होते हैं।

रात में सोना और जगना मनुष्य के शरीर की एक प्रक्रिया होती है। जिसकी बहुत जरूरत होती है। व्यक्ति दिनभर कड़ी मेहनत करने के बाद जब रात में घर आता है, तो उसे अपने बिस्तर की जरूरत होती है। ताकि चैन से सो सके, लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि रात को सोने के बाद आपकी नींद अचानक खुल जाती है। जिसके बारे में कई संकेत माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी नींद सुबह 3 से 5 बजे की बीच यानी ब्रह्म मुहूर्त मे रोजना खुल जाती है तो इसके पीछे कोई बड़ी वजह हो सकती है।

रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Local 18 से बातचीत करते हुए कहा कि सुबह 3 से लेकर 4 बजे का समय काफी अहम होता है। इसे ब्रह्म मुहूर्त का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस समय कई ऐसी शक्ति हैं जो आपसे कनेक्ट करने की कोशिश करती हैं।

सुबह 3 बजे से जगने पर क्या करें?

सुबह 3 बजे से 4:30 बजे के बीच का समय देवताओं का समय माना जाता है। इसे ब्रह्म मुहूर्त भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे के मुताबिक, इस समय नींद टूटती है तो आप उठ जाएं और अपने इष्ट देवता या फिर अगर आपको कोई साधन बताया गया है तो वह इस समय जरूर करें। इसका फायदा आपको 5 गुना मिलेगा । अगर आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप अपने इष्ट देवता का नाम चुपचाप बैठकर जाप भी कर सकते हैं। यह भी काफी फायदेमंद होता है। इस समय नींद खुलने पर सृष्टि और दैवीय शक्ति यह संकेत देती हैं कि आप जाग जाएं, पूजा करें। आपको भगवान का जाप करना चाहिए क्योंकि कई शक्तियां आपको पाने के लिए इंतजार कर रही हैं। इस समय पॉजिटिव एनर्जी सबसे ज्यादा होती है।ं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें