VIDEO: बिहार के सीवान जिले में एक और पुल गिरा, गांवों का टूटा संपर्क, 15 दिनों में 7वीं घटना, देखें वीडियो

Bridge Collapses In Bihar: इस घटना से मात्र 11 दिन पहले ही सिवान में एक पुल ढहा था। इन घटनाओं ने बिहार में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरौंदा इलाके में 22 जून को पुल का एक हिस्सा ढह गया था। हाल में मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 6:38 PM
Story continues below Advertisement
Bridge Collapses In Bihar: RJD नेता तेजस्वी यादव ने पुल गिरने की घटनाओं पर नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला है

Bridge Collapses In Bihar: बिहार में पिछले दो सप्ताह से लगातार पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में अब सिवान जिले में गंडकी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बुधवार (3 जुलाई) को ढह गया। यह पिछले 15 दिन में राज्य में ऐसी 7वीं घटना है। जिले के देवरिया ब्लॉक में स्थित यह छोटा पुल कई गांवों को महाराजगंज से जोड़ता है। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। पिछले 11 दिन में सिवान में पुल ढहने की यह दूसरी घटना है, जबकि पिछले 15 दिनों में राज्य में ऐसी सातवीं घटना है।

उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने पीटीआई को बताया कि पुल गिरने के असल कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, "देवरिया ब्लॉक में आज (3 जुलाई) सुबह पुल का एक हिस्सा गिर गया। इस घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मैं भी वहां जा रहा हूं।"

मुकेश कुमार ने कहा, "यह घटना तड़के करीब पांच बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण 1982-83 में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पुल की मरम्मत का काम जारी था।" ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पुल ढह गया होगा। उन्होंने कहा कि गंडकी नदी के उफान पर होने के कारण पुल की संरचना संभवत: कमजोर हो गई।


इस घटना से मात्र 11 दिन पहले ही सिवान में एक पुल ढहा था। इन घटनाओं ने बिहार में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरौंदा इलाके में 22 जून को पुल का एक हिस्सा ढह गया था। हाल में मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं। सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बाद बिहार सरकार ने इन घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

ये भी पढ़ें- जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को मिली पैरोल, 5 जुलाई को लेगा सांसद पद की शपथ

विपक्ष ने बोला हमला

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पुल गिरने की घटनाओं पर नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला है। एक खबर को शेयर करते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि आज यानी बुधवार को सिर्फ एक दिन में ही बिहार में चार पुलिया गिर गए।

और बिहार में आज का चौथा पुल गिरा।

बीजेपी और नीतीश कुमार की #बिहार में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।