Britain: न लाइसेंस न पासपोर्ट की जरूरत, चुनाव में भी नहीं डाल सकते हैं वोट, King Charles III को मिलेंगी ये शाही सुविधाएं
Queen Elizabeth II death: ब्रिटेन के नए राजा बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकेंगे और बिना लाइसेंस के गाड़ी भी चला सकेंगे। साथ ही वह साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाने की परंपरा जारी रख सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 4:33 PM
ब्रिटेन के King Charles III को मिलेंगे ये शाही सुविधाएं
Queen Elizabeth II death: महारानी एलिजाबेथ II (Queen Elizabeth II) के निधन के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) ने ब्रिटेन की शाही गद्दी संभाल ली है। यूं तो ब्रिटेन के शासक को कई तरह की खास सविधाएं दी जाती हैं, लेकिन इनमें कुछ छूट ऐसी भी हैं, जो सबसे अलग और अनोखी हैं। नए राजा बिना पासपोर्ट के कहीं भी यात्रा कर सकेंगे और बिना लाइसेंस के गाड़ी भी चला सकेंगे। साथ ही वह साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाने की परंपरा भी जारी रख सकते हैं।
ब्रिटेन के राजा को मिलेंगे ये अनोखी छूट और सुविधाएं
लाइसेंस या पासपोर्ट की जरूरत नहीं
किंग चार्ल्स III बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकते हैं। शाही परिवार के दूसरे सदस्यों को इसके लिए दस्तावेज की जरूरत होती है, लेकिन किंग को ऐसे किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है।
प्रस्तावना में अब कहा जाएगा, "हिज ब्रिटैनिक मैजेस्टी के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट का अनुरोध और जरूरत है कि महाराज को बिना किसी बाधा या रुकावट के स्वतंत्र रूप से गुजरने की अनुमति दी जाए। साथ ही उन्हें वो सब मदद और सुरक्षा दें, जो जरूरी है।"
इसी कारण से ब्रिटेन में राजा ही एकमात्र व्यक्ति होगा, जो बिना लाइसेंस के गाड़ी चला सकता है।
साल में मना सकते हैं दो बार जन्मदिन
चार्ल्स की मां, क्वीन एलिजाबेथ II के दो जन्मदिन थे - 21 अप्रैल को उनका वास्तविक जन्मदिन, जो निजी तौर पर मनाया जाता था। इसके अलावा जून में दूसरे मंगलवार को एक आधिकारिक सार्वजनिक उत्सव मनाया जाता है। जब गर्मियों का मौसम बाहरी परेड के लिए बेहतर होता है।
क्योंकि चार्ल्स का जन्मदिन 14 नवंबर को सर्दियों की शुरुआत में है। इसलिए संभावना है कि गर्मी के महीने में उनका "आधिकारिक जन्मदिन" भी मनाया जाएगा।
इस सार्वजनिक उत्सव को 'द ट्रूपिंग द कलर' के नाम से जाना जाता है। पिछले 250 से ज्यादा सालों से इसे मनाया जा रहा है। इसमें सैन्य परेड होती है, जिसमें 1,400 से ज्यादा सैनिक, 200 घोड़े और 400 संगीतकार शामिल होते हैं।
रॉयल एयर फोर्स फ्लाई पास्ट के साथ कार्यक्रम खत्म करती है। जबकि शाही परिवार के सदस्य सेंट्रल लंदन में बकिंघम पैलेस की बालकनी से इस पूरे कार्यक्रम को देखते हैं।
चुनाव में नहीं कर सकते वोट
ब्रिटिश सम्राट वोट नहीं देता और चुनाव के लिए खड़ा नहीं हो सकता। राज्य के प्रमुख के रूप में, उन्हें राजनीतिक मामलों में सख्ती से न्यूट्रल रहना चाहिए।
वे संसदीय सत्रों के औपचारिक उद्घाटन में शामिल होते हैं। संसद से कानून को मंजूरी देते हैं और प्रधान मंत्री के साथ साप्ताहिक बैठकें करते हैं।
हंस, डॉल्फिन और स्टर्जन के मालिक
ब्रिटिश सम्राट सिर्फ लोगों पर शासन नहीं करता है। 12वीं शताब्दी के बाद से, इंग्लैंड और वेल्स में खुले पानी में घूमने वाले म्यूट हंस (Mute Swans) को सम्राट की संपत्ति माना जाता है।
हर साल, टेम्स नदी के हिस्सों पर शाही अधिकारी हंसों को गिनते हैं। ये भी एक तरह की परंपरा है, जो अब एक संरक्षण उपाय बन गया है। ये शाही विशेषाधिकार ब्रिटिश वॉटर में रहने वाली स्टर्जन, डॉल्फिन और व्हेल मछली पर भी लागू होता है।
राजा को मिलेगा एक आधिकारिक कवि
हर 10 साल में, ब्रिटेन पुरस्कार विजेता एक कवि को नियुक्त करता है, जो सम्राट के लिए कविताएं, छंद या कोट्स की रचना करता है। यह परंपरा 17वीं सदी से चली आ रही है।
2009 में कैरल एन डफी पुरस्कार विजेता कवि के रूप में नामांकित होने वालीं पहली महिला बनी थीं। उन्होंने 2011 में प्रिंस विलियम की शादी, 2013 में महारानी एलिजाबेथ II के राज्याभिषेक की 60वीं वर्षगांठ और 2018 में प्रिंस हैरी की शादी के लिए कविताएं लिखी थीं।
रॉयल वारंट
ये वारंट उन लोगों को जारी किया जाता है, जो सम्राट के लिए रेगुलर सामान सप्लाई करते हैं या अपनी सेवा देते हैं। वारंट एक तरह का महान सम्मान है, जो बिक्री को बढ़ावा देता है।
इस वारंट से सम्मानित कंपनियां अपने माल पर शाही हथियारों का उपयोग करने के लिए अधिकृत हैं। रॉयल वारंट वाली कंपनियों में बरबेरी, कैडबरी, जगुआर कार्स, लैंड रोवर, सैमसंग और वेट्रोज सुपरमार्केट शामिल हैं।