‘अपना टशन जेब में रखो, भैया न कहो,’ कैब ड्राइवर ने बनाई लिस्ट, सोशल मीडिया में छिड़ गई बहस

Cab Driver Rule Viral: एक कैब ड्राइवर ने यात्रियों के लिए कुछ नियम बनाए हैं। इसके बाद उन नियमों की लिस्ट को अपनी गाड़ी में चिपका दिया है। अब यह लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें कैब ड्राइवर के नियमों पर ज्यादातर लोगों ने सहमति जताई है। लेकिन एक नियम पर बहस छिड़ गई है, जिसे लोगों ने सही नहीं बताया है

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 10:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cab Driver Rule Viral: लिस्ट में लिखा है कि यात्री अपना एटीट्यूड न दिखाएं, क्योंकि आप हमें ज्यादा पैसे नहीं दे रहे हैं।

आजकल के इस डिजिटल युग में आने जाने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं मिलने लगी हैं। सिर्फ एक क्लिक पर आपके पास टैक्सी आ जाएगी। जाहिर सी बात है कि बहुत से लोगों ने कैब में सफर किया होगा। कैब ड्राइवरों के लिए उनकी कंपनियां नियम बनाती हैं। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस बीच एक कैब ड्राइवर ने अपने वाहन में एक ऐसी लिस्ट चिपका रखी है, जो सोशल मीडिय में खूब वायरल हो रही है। इस लिस्ट में यात्रियों के लिए नियम तय किए गए हैँ। अब इस लिस्ट में सोशल मीडिया में एक अलग बहस छिड़ गई है।

कैब ड्राइवर के बनाए गए नियमों पर बहुत से लोग सहमत नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग ड्राइवर के कुछ नियमों से सहमत नहीं है। इसी पर बहस छिड़ गई है। कैब ड्राइवर ने यात्रियों के लिए कुल 6 नियम बनाए हैं। कुछ लोगों ने कैब ड्राइवर के इन नियमों को बेतुका बताया है।

कैब ड्राइवर ने बनाए ये नियम


1 - आप इस गाड़ी के मालिक नहीं हो।

2 - जो शख्स गाड़ी चला रहा है, वह कैब का मालिक है।

3 - सम्मानजनक तरीके से बात करो और सम्मान लो।

4 - दरवाजे को आराम से बंद करें।

5 - अपना एटीट्यूड जेब में रखो, इसे हमें मत दिखाओ। इसके लिए अधिक पैसे नहीं मिलते हैं।

6 - हमें भैया ना कहो।

7 - हमें जल्दी चलने के लिए ना कहो।

भैया कहने पर भड़के लोग

ड्राइवर के कुछ नियमों पर कुछ लोग सहमत दिखें। वहीं ‘भैया ना कहो’ पर सवाल उठने लगे हैं। इस पर यूजर्स ड्राइवर के ऊपर भड़क गए हैं। सोशल मीडिया में एक यूजर ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन ‘मुझे भैया ना कहो’ का क्या मतलब है? एक ने लिखा कि भैया ना कहें तो आप अपना नाम भी इसी पोस्टर में लिख लो। एक ने लिखा कि ‘सम्मान दो और सम्मान लो’ की बात ठीक है। दरवाजे को आराम से बंद करना, ड्राइवर को परेशान ना करना तो सामान्य शिष्टाचार है।

I have booked a cab and the cab driver mentioned some guidelines on the cab! What do you about these guidelines? byu/Your_Friendly_Panda inCarsIndia

एक यूजर ने कहा कि इस ड्राइवर को सबसे पहले जेल में डालो, ये खुद सीधे - सीधे बदतमीजी कर रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि ये ड्राइवर ही बदतमीज है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि यह सब बदतमीज सवारियों के लिए लिखा गया है।

चुनावों से पहले मुंबईकरों को शिंदे सरकार से बड़ा तोहफा, मुंबई से जुड़े 5 टोल होंगे फ्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।