Get App

Cancer: शरीर के लिए वरदान है ब्रोकली, कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा होता है कम

Cancer: ब्रोकली में विटामिन A, C प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से कैंसर और दिल की बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि ब्रोकली और दूसरी क्रूस वाली सब्जियां ब्रेस्ट कैंसर में होने वाले कैंसर के सेल्स के विकास को धीमा कर सकती हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 17, 2023 पर 5:44 PM
Cancer: शरीर के लिए वरदान है ब्रोकली, कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा होता है कम
Cancer: इन दिनों कैंसर की चपेट में बहुत से लोग आ रहे हैं। यह एक घातक और जानलेवा बीमारी है

कैंसर (Cancer) एक घातक और जानलेवा बीमारी मानी जाती है। यह बहुत तेजी से फैल रही है। आजकल किसी भी उम्र में किसी को भी कैंसर हो सकता है। कैंसर कई तरह के होते हैं और सबके लक्षण और गंभीरता अलग-अलग है। कैंसर के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण खराब खान-पान और लाइफस्टाइल को माना जाता है। कैंसर से बचने के लिए दुनिया में कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन किया जा सकता है। ऐसे ही गोभी की तरह दिखने वाला ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके नियमित सेवन से कैंसर और दिल की बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है।

ब्रोकली में कई पोषक तत्वों का भंडार है। विटामिन A, C, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह दिखने में गोभी की तरह ही होती है। अंतर सिर्फ इतना है कि इसका रंग हरा होता है। आमतौर पर ब्रोकली को सलाद के रूप में, सूप में या फिर सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ देशों में इसे भाप से पकाकर भी खाया जाता है।

ब्रोकली से कैंसर का जोखिम होता है कम

ब्रोकोली एक सब्जी है, जिसमें फाइटोकेमिकल की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों को खत्म करने में मदद करता है। इसके साथ ही ब्रोकली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन तत्व पाया जाता है। इसके कारण दिल की धमनियों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। इसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, पेट के कैंसर और मुंह के कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि ब्रोकली और दूसरी क्रूस वाली सब्जियां ब्रेस्ट कैंसर में होने वाले कैंसर के सेल्स के विकास को धीमा कर सकती हैं। खासकर अगर ब्रेस्ट कैंसर का पता फर्स्ट स्टेज में चल जाए तब डाइट में ब्रोकली शामिल करके एक हद तक इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें