पत्थरचट्टा है सेहत के लिए जादुई दवा, सिर्फ दो पत्तों से पथरी और जोड़ों का दर्द रहेगा कोसों दूर

Patharchatta: बहुत से लोग घरों में पत्तथरचट्टा का पौधा लगाते हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत है। इसमें सेहत का खजाना छिपा है। आयुर्वेद में इसे बीमारियों के लिए जादुई दवा कहा जाता है। इससे किडनी स्टोन, जोड़ों में दर्द, जैसी तमाम बीमारियों जड़ से खत्म किया जा सकता है। जानिए इस पौधे की पत्तियों का कैसे करें इस्तेमाल

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 12:52 PM
Story continues below Advertisement
पत्थरचट्टा एक सदाबहार पौधा है, जिसका अर्थ है कि यह पौधा हर मौसम में हरा-भरा होता है।

Patharchatta: देश दुनिया में लोग अपने सेहत के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं। हर कोई अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर बेहतर जीवन जीना चाहते है। पिछले कुछ सालों से लोगों ने आयुर्वेदिक दवाओं की ओर लोगों के रुझान में तेजी आई है ऐसे ही आज हम पत्थरचट्टा (Patharchatta) के बारे में चर्चा कर रहे हैं। पत्थरचट्टा एक सदाबहार पौधा है। जिसका अर्थ है कि यह पौधा हर मौसम में हरा-भरा होता है। ये एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी भी है। इसके पत्ते मध्यम आकार के होते हैं और इनकी मोटाई सामान्य से थोड़ी अधिक होती है। इन पत्तियों का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं।

पत्थरचट्टा एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इससे शरीर में होने वाले कई तरह के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा ये पेट की पथरी को भी कम करने में मददगार है। यह पेट और आंतों के लिए फायदेमंद माना गया है। इस पौधे की पत्तियां स्वाद में खट्टी और नमकीन होती हैं।

पथरी और पेट पर्द को खत्म करता है पत्थरचट्टा


अगर आपको पथरी की समस्या है तो पत्थरचिट्टा इसके लिए रामबाण औषधि है। इसके लिए आपको पत्थरचट्टा के पत्तों का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना है। ऐसा रोज करने से पथरी की समस्या से राहत मिलेगी। अच्छे नतीजे के लिए इसके 2 पत्तों का खाली पेट सेवन करें। अगर आप पत्थरचिट्टा के रस में सोंठ का चूर्ण मिलाकर सेवन करते हैं तो पेट दर्द से भी राहत पा सकते हैं। ये पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। आप इसके 4-5 पत्तों को पीसकर एक लेप तैयार कर सकते हैं। उसे घाव, चोट वाली जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। शरीर पर हुए रैशेज या खुजली की समस्या भी इससे ठीक होगी।

Blood Sugar: काजू बादाम का बाप है यह मेवा, डायबिटीज जड़ से हो जाएगी खत्म, बिना दवा के तेजी से बनेगा इंसुलिन

जोड़ों के दर्द में कैसे कारगर है पत्थरचट्टा

जोड़ों के दर्द में पत्थरचट्टा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके पत्ते एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं। जिससे हड्डियों के दर्द को कम किया जा सकता है। इससे सूजन में भी कमी आती है। इसके अलावा ये हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाता है और इनके काम काज को बेहतर करता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

इसके सेवन से हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या को भी ठीक किया जा सकता है। आप इसके पत्तों का रस निकालकर पांच-पांच बूंद पानी में मिलाकर रोज खाली पेट पिएं।

वेजाइनल इंफेक्शन को ठीक करता है पत्थरचट्टा

महिलाएं आमतौर पर वजाइनल इंफेक्शन की समस्या से जूझती हैं। इसमें उनके जेनिटल या कहें प्राइवेट एरिया में खुजली, जलन के साथ-साथ वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए पत्थरचट्टा काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसके लिए पत्तों को उबालकर काढ़ा पीना है और स्वाद के लिए इसमें शहद मिलाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।