Get App

Cancer: Exercise से कैंसर का जोखिम होगा कम, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए रोजाना कितनी देर करें व्यायाम

Cancer के मरीज देश और दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। एक रिसर्च में खुलासा हुआ कि अगर रोजाना एक्सरसाइज करें तो इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सामान्यतः कैंसर 13 तरह का होता है। इनमें ब्रेस्ट कैंसर ओवेरियन कैंसर स्किन कैंसर लंग कैंसर कोलोन कैंसर प्रोस्टेट कैंसर लिंफोमा प्रमुख हैं। कैंसर का इलाज संभव है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 4:38 PM
Cancer: Exercise से कैंसर का जोखिम होगा कम, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए रोजाना कितनी देर करें व्यायाम
Cancer: स्टडी में कहा गया है कि जो लोग फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, उन्हें कैंसर का खतरा ज्यादा होता है

Cancer: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है। इसमें चलना, तैरना, साइकिल चलाना और दौड़ना भी शामिल है। इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज के जरिए आप कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। एक्सरसिज सामान्य रूप से ट्यूमर के विकास को भी रोकता है। इस बारे में हाल ही में एक स्टडी हुई है। इसमें कहा गया है कि रोजाना अगर एक्सरसाइज करते हैं तो कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

इस स्टडी में खुलासा हुआ है कि रोजमर्रा की जिंदगी में अगर आप सिर्फ 4-5 मिनट तक कड़ी मेहनत वाला काम करते हैं। यानी ऐसा काम, जिससे पसीना आ जाए और आप हांफने लगें तो कैंसर होने का खतरा 32 फीसदी तक कम किया जा सकता है। आसान भाषा में कहें, तो कुछ मिनट की कड़ी मेहनत करने से आप कैंसर से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।

इन एक्टिविटीज से खतरा होगा कम

आखिर वे कौन सी एक्टिविटीज हैं, जिनसे कैंसर का खतरा कम हो सकता है। इसको लेकर स्टडी में कहा गया है कि पसीना बहा देने वाली कुछ ही मिनट की गतिविधियां शामिल हैं। इसमें कड़ी मेहनत वाला घरेलू कामकाज, किराने की दुकान से भारी सामान की खरीदारी, बहुत तेज कदमों से चलना (तेज वॉकिंग), बच्चों के साथ थकाने वाले खेल खेलना आदि शामिल हैं। रिसर्च करने वाली टीम का कहना है कि जो वयस्क इस तरह की पसीना बहा देने वाली मेहनत नहीं करते हैं। उनमें छाती, कोलोन जैसे अंगों का कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में इससे बचाव करना बेहद जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें