Credit Cards

Charles Sobhraj: दिल्ली के तिहाड़ जेल से कैसे फरार हो गया था चार्ल्स शोभराज? नेपाल से रिहा होने के बाद ये है 'बिकनी किलर' का आगे का प्लान

Charles Sobhraj: चार्ल्स शोभराज बिकिनी पहनी लड़कियों की हत्या करता था इसलिए उसे 'बिकनी किलर' नाम मिला। शोभराज अजनबियों को धोखा देने और पूरे यूरोप और एशिया में पुलिस से बचने में माहिर था। इसीलिए उसे 'द सर्पेंट' भी कहा जाने लगा

अपडेटेड Dec 22, 2022 पर 1:16 PM
Story continues below Advertisement
Charles Sobhraj: नेपाली जेल में 19 साल बिताने के बाद चार्ल्स शोभराज के आज (22 दिसंबर) शाम तक रिहा होने की संभावना है

नेपाली जेल में 19 साल बिताने के बाद नेपाल के सुप्रीम कोर्ट (Nepal Supreme Court) ने बुधवार को ‘बिकिनी किलर (Bikini Killer)’ और ‘द सर्पेंट (The Serpent)’ के नाम से मशहूर कुख्यात फ्रांसीसी ‘सीरियल किलर (French Serial Killer)’ चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) को उसकी सेहत के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया। भारतीय और वियतनामी माता-पिता की संतान शोभराज हत्या के आरोप में साल 2003 से उम्रकैद की सजा काट रहा है। 78 वर्षीय शोभराज के आज (22 दिसंबर) शाम तक जेल से रिहा होने की संभावना है।

तिहाड़ जेल से हुआ फरार

शोभराज ने 21 साल भारतीय जेल में बिताए, जिसमें वह 21 दिन का समय नहीं शामिल है जब वह साल 1986 में उच्च सुरक्षा वाली नई दिल्ली के तिहाड़ जेल के गार्ड को ड्रग्स खिलाकर फरार हो गया था। उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के उपलक्ष्य में यह ड्रग्स मिठाई में मिलाकर गार्डों को परोसा था। शोभराज के नाम कई ‘यात्रियों’ (बैकपैकर्स) की हत्या से जुड़े हैं। माना जाता है कि शोभराज ने 1970 के दशक में 15 से 20 लोगों की हत्या की थी।


उसपर नई दिल्ली में फ्रेंच टूर पार्टी के 22 सदस्यों को ड्रग्स देने का भी आरोप था। ऐसे ही ड्रग्स और मर्डर के मामले में थाईलैंड पुल‍िस ने चार्ल्स के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। वहां उसे मौत की सजा मिलती, जिस वजह से चार्ल्स तिहाड़ जेल से फरार हो गया और दोबारा पकड़े जाने पर अपनी सजा बढ़वा ली।

ये भी पढ़ें- National Mathematics Day 2022: महज 32 साल की उम्र में दुनिया को दे गए 3,500 फॉर्मूले, गणित के इस जादूगर की याद में मनाते हैं यह खास दिन

साल 1997 में चार्ल्स को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। वो 1976 से 1997 तक तिहाड़ जेल में रहा। इस बीच वो साल 1986 में जेल से भाग गया था। लेकिन जब वो फिर पकड़ा गया तो सजा पूरी करके फ्रांस चला गया।

नेपाल में फिर हुआ गिरफ्तार

इसके बाद नेपाल यात्रा के दौरान उसे गिरफ्तार गिया गया और साल 2003 से वो नेपाल की जेल में ही बंद था। शोभराज को अगस्त, 2003 में काठमांडू के एक कसीनो से पकड़ा गया था। भक्तपुर की जिला अदालत ने साल 1975 में एक कनाडाई नागरिक लौरेंट कैरिएरे और एक अमेरिकी नागरिक कोनी जो ब्रोंजिच की हत्या के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। नेपाल में आजीवन कारावास की सजा का मतलब 20 साल जेल की सजा से है।

‘बिकिनी किलर’ और ‘द सर्पेंट’ के नाम से कुख्यात

शोभराज बिकिनी पहनी लड़कियों की हत्या करता था, इसलिए उसे 'बिकनी किलर' नाम मिला। वह अजनबियों को धोखा देने और पूरे यूरोप और एशिया में पुलिस से बचने में माहिर था। इसीलिए उसे द सर्पेंट (सांप) भी कहा जाने लगा। शोभराज साल 1972 से 76 के दौरान ज्यादातर एशिया आने वाले पश्चिमी देशों के पर्यटकों को अपने जाल में फंसाता था और बाद में उन्हें ड्रग्स खिलाकर उनकी हत्या कर देता था।

नेपाल की जेल में 19 साल से सजा काट रहे बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिए हैं नेपाल की जेल में 19 साल से सजा काट रहे बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिए हैं

चार्ल्स शोभराज ने अपने एक भारतीय साथी अजय चौधरी के साथ मिलकर थाईलैंड में पहली हत्या को अंजाम दिया था। उसने जिन लोगों की हत्या की थी उनमें से दो महिलाओं के शव केवल बिकिनी में मिले थे। साल 1975 में Teresa Knowlton नाम की एक पर्यटक को बिकिनी पहने पूल में मृत पाया गया। यह चार्ल्स का पहला शिकार थी। शातिर तरीके से लोगों को धोखा देने और छलने के अपने कृत्य के कारण शोभराज ‘बिकिनी किलर’ और ‘द सर्पेंट’ के नाम से कुख्यात हो गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी जमानत?

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शोभराज की उस याचिका पर यह फैसला सुनाया, जिसमें उसने दावा किया है कि वह उसके लिए निर्धारित अवधि से अधिक का समय जेल में बिता चुका है। अदालत ने अपने फैसले में संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे 15 दिनों के अंदर शोभराज के स्वदेश लौटने की व्यस्था करें। अपनी याचिका में शोभराज ने दावा किया था कि वह नेपाल के वरिष्ठ नागरिकों को दी गई छूट के अनुरूप अपनी जेल की सजा पूरी कर चुका है।

Charles_Sobhraj_new

नेपाल में उन कैदियों को रिहा करने का विधिक प्रावधान है जो कारावास के दौरान अच्छे चाल-चलन के साथ सजा का 75 फीसदी हिस्स जेल में बिता चुके हों। उसने दावा किया वह दी गई 20 साल की सजा में से 17 साल पहले ही जेल में बिता चुका है। साथ ही अच्छे चाल-चलन के कारण उसे रिहा करने की सिफारिश पहले ही की जा चुकी है। साल 2015 में चार्ल्स की जीवनी पर आधारित फिल्म 'मैं और चार्ल्स' रिलीज हुई। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने लीड रोल किया था।

क्या है आगे का प्लान?

शोभराज के नेपाली जेल से निकलते ही सबसे पहले राजधानी काठमांडू के शहीद गंगालाल अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उसका चेकअप किया जाएगा। शोभराज ने अपनी रिहाई के बाद डिपोर्ट होने तक काठमांडू के हयात होटेल में कमरा बुक करा लिया है। उसने अपने कुछ नजदीकी संबंधियों को नेपाल आने के लिए मैसेज भी भेज दिया है। साथ ही उसने कुछ विदेशी पत्रकारों और उन पर किताब लिख चुके लेखकों को भी काठमांडू बुला लिया है। हाल ही में शोभराज पर एक वेब सिरीज The Serpent रिलीज की गई थी, जो काफी चर्चा में रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।