Cholesterol: 30 से 40 साल की उम्र में बिना दवा खाए करें ये उपाय, बैड कोलेस्ट्रॉल भागेगा दूर

Cholesterol: आज कल के समय में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ गई हैं। इन्ही में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या। इससे निपटने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं। जबकि लाइफ स्टाइल में हल्के बदलाव और कुछ घरेलू नुस्खों से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं। जिसे बिना दवाओं के इसे कंट्रोल कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 1:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
holesterol: अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन शुरू करें।

Cholesterol: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण गलत लाइफ स्टाइल और खानपान पर बेहतर तरीके से ध्यान नहीं देना है। ऑइली और मसालेदार फूड्स ज़्यादा खाने की वजह से शरीर मे फैट जमा होने लगता है। इससे ब्लड वेसेल्स में ब्लॉकेज बढ़ने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इन दिनों बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल के बारे में तो जानते हैं। लेकिन यह नहीं जानते कि असल में यह होता क्या है।

आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है जो खून में मौजूद होता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर के अंदर बहुत से काम के लिए जिम्मेदार होता है। यह कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है। एक होता है LDL और दूसरा HDL होता है।

देश के युवाओं का एक्सरसाइज की ओर बढ़ा रुझान


मौजूदा समय में भारत में एक्सरसाइज करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें 30-40 साल की उम्र के लोग और ज्यादा एक्सरसिज पर ध्यान दे रहे हैं। कुछ इवेंट भी ऐसे होते हैं। जिसमें एक्सरसाइज पर जोर दिया जाता है। जिसमें टाटा मुंबई मैराथन, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन जैसे तमाम इवेंट्स शामिल हैं। इन इवेंट्स में दौड़ने वाले ज्यादार लोगों की संख्या 30 से 50 के बीच है। इस उम्र के हजारों लोग दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस बात की जानकारी इन इवेंट से जुड़े एक प्रवक्ता ने दी है। कुल मिलाकर सेहत के प्रति युवाओं में जागरूकता देखने को मिल रही है। रोजाना एक्सरसाइज के जरिए शरीर को स्वस्थ्य रख सकते हैं।

Blood Sugar: काली मिर्च और मेथी दाना है डायबिटीज के लिए रामबाण, Type-1 और Type-2 जड़ से हो जाएगी खत्म, ऐसे करें सेवन

30-40 साल की उम्र के लोग रहे अलर्ट

जब उम्र 30- से 40 साल के बीच पहुंचती है तो बहुत से लोगों का वजन बढ़ने लगता है। इस उम्र में ही हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि ज्यादा वजन बढ़ने से डायबिटीज, हार्ट, जोड़ों जैसी समस्याएं बढ़ सकती है। वहीं 30-40 साल की उम्र के बीच लोगों का कोलेस्ट्रॉल का जोखिम सबसे ज्यादा रहता है।

करें ये उपाय, कोलेस्ट्रॉल रहेगा दूर

दिल के लिए फायदेमंद चीजों का करें सेवन

डॉक्टरों का मानना है कि अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो दिल के लिए फायदेमंद हो। प्रोसेस्ड फूड (processed foods), तले-भुने हुए खाद्य पदार्थ, रेड मीट, ज्यादा फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी। इसके बजाय फलो, सब्जियों, साबुत अनाज, प्रोटीन से जुड़ी चीजों का सेवन करें। अपनी डाइट अधिक से अधिक फाइबर युक्त चीजें खाएं। इन्हें खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होगा। इसके साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलेगी।

रोजाना करें एक्सरसाइज

रोजाना एक्सरसाइज करने से HDL यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। साइकिल चालाना, तैराकी करना, जॉगिंग, योगा करें। एक्सरसाइज से दिल भी सेहतमंद होता है।

वजन को रखें कंट्रोल

अपने शरीर के वजन को कंट्रोल रखें। खास तौर से पेट की चर्बी (Fat) को कम करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

खूब पिएं पानी

पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा पानी पीने से आपका दिल भी स्वस्थ रहेगा। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से लिवर की फंक्शनिंग अच्छी होती है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ पाता है।

स्मोकिंग को कहें नो

अपने सेहत को लेकर अगर आप वाकई फ्रिकमंद हैं त फौरन स्मोकिंग और अल्कोहल की लत को छोड़ दें। स्मोकिंग और अल्कोहल कई बीमारियां पैदा होने लगती हैं। सिगरेट पीने से LDL ज्यादा गाढ़ा हो जाता है जो ब्लड वेसल्स को डैमेज करता है। जिसके बाद हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस आदत को छोड़ना भी आपको फायदेमंद साबित हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 7 घंटे की अच्छी नींद लेना भी जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।