Cinnamon to lowers cholesterol: मौजूदा समय में बैड कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी परेशानी बन गई है। हर उम्र के लोग इसके शिकार हो रहे हैं। जब हमारे खून में फैट की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो ये नसों में जमने लगता है। जिससे ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है। फिर खून को हार्ट तक पहुंचने में काफी जोर लगाना पड़ता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर और हार्टअटैक का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है। नहीं तो यह कई गंभीर बीमारियों को आमंत्रण दे देता है। ऐसे में आप इससे निपटने के लिए दालचीनी का सहारा ले सकते हैं।
वैसे भी देश में हाई यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। घंटों एक जगह बैठकर काम करना, जंक फूड्स का सेवन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से कोलेस्ट्रॉल की परेशानी बढ़ रही है। आज आपको कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का देसी नुस्खा बताएंगे, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।
दालचीनी से दूर भागेगा कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। 1.5 ग्राम दालचीनी पाउडर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल कम किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले दालचीनी को पीस लें। फिर किसी शीशे की डब्बे में स्टोर कर ले। सुबह उठने के बाद एक चुटकी दालचीनी पाउडर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। कुछ ही दिनों में इसका फायदा नजर आने लगेगा। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि इसकी तासीर गर्म होती है। लिहाजा इसे ज्यादा इस्तेमाल न करें। इससे नुकसान भी हो सकता है। दालचीनी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के अलावा पाचन शक्ति में भी सुधार होता है।
दालचीनी से हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
दालचीनी से हार्ट अटैक का खतरा भी टल जाता है। क्योंकि, कोलेस्ट्रॉल के साथ इसे ट्राइग्लिसराइड लेवल को घटाने में भी असरदार देखा गया है। आपका टोटल कोलेस्ट्रॉल 150mg/dL से नीचे रहना चाहिए। जिसमें एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 100mg/dL और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल 40mg/dL से नीचे रहना चाहिए।