Get App

Video: किंग कोबरा और बाघ आ गए आमने-सामने, आखिर किसकी गर्मी हुई शांत, देखें वीडियो

Viral Video of King Cobra And Tiger: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जंगल में बाघ घूम रहा था। तभी उसके रास्ते में अचानक कोबरा आ गया है। कोबरा और बाघ का आमना-सामना हो गया। कोबरा को देखते ही बाघ की सिट्टी - पिट्टी गुम हो गई है और बचाव के लिए अपने कदम पीछे खींचने लगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 11:28 AM
Video: किंग कोबरा और बाघ आ गए आमने-सामने, आखिर किसकी गर्मी हुई शांत, देखें वीडियो
Viral Video of King Cobra And Tiger: कोबरा ने जब बाघ को आगे निकलने का रास्ता नहीं दिया तो बाघ ने पीछे हटना ही बेहतर समझा।

किंग कोबरा को देखते ही लोगों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगती हैं। अगर आपके सामने अचानक कोबरा आ जाए, तो हालत खराब हो जाएगी। आमतौर पर लोग फौरन भागने के फिराक में रहेंगे। इसकी वजह ये है कि यह दुनिया के जहरीले सांपों में से एक है। ऐसे ही बाघ की गिनती भी खूंखार जानवरों में होती है। लेकिन जब दोनों लोग आमने –सामने आ जाए तो कैसा सीन होगा। अगर आपने अभी तक नहीं देखा तो अब जरूर देख लीजिए। खूंखार जानवर बाघ और जहरीला किंग कोबरा जब रास्ते में आमने-सामने आ गए। इसके बाद वीडियो देखने वालों के होश उड़ जाएंगे।

सोशल मीडिया में इन दिनों घनघोर जंगल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। स वीडियो को जिसने भी रिकॉर्ड किया होगा, वो भी बड़ा हिम्मत वाला होगा। वैसे भी शेर और बाघ को देखते ही लोगों की सांस अटक जाती है। वहीं किंग कोबरा को भी देखकर हालत खराब हो जाती है।

बाघ और कोबरा में किसकी हुई जीत

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि बाघ सड़क को पार कर रहा है। लेकिन अचानक वहां पर कोबरा सांप आ जाता है। पहले तो बाघ उसे देखकर ठिठक जाता है। वो आगे ना बढ़ कर वहीं पर रूक जाता है। तभी अचानक कोबरा भी उसकी तरफ घूम जाता है। जब दोनों आमने-सामने हो गए तो ऐसा लग रहा है कि अब दोनों के बीच संग्राम छिड़ सकता है। लेकिन जैसे ही कोबरा ने फैन फैलाए तो बाघ ने पीछे हटने में ही अपनी भलाई समझी। बाघ बार-बार अपने कदम पीछे की ओर खींचने लगता है। सांप जैसे ही थोड़ा और आगे बढ़ता है बाघ और भी पीछे चलता जाता है। कुल मिलाकर कोबरा को देखते ही खूंखार जानवर बाघ ने पीछे हटने में भी भलाई समझी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें