Eye Flu in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में कुछ दिनों पहले बाढ़ का कहर जारी था। अब उसके साइड इफेक्ट्स (Delhi Flood Side Effects) भी नजर आने लगे हैं। बारिश की वजह से मच्छर से होने वाली बीमारियां और शरीर के कई दूसरे अंग की समस्याएं बढ़ सकती हैं। बाढ़ की वजह से कई तरह से इंफेक्शन बढ़ने लगे हैं। आंखों की समस्याएं सबसे ज्यादा देखने को मिल रही हैं। बड़ी संख्या में कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) की समस्या से परेशान लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पतालों की आई डिपार्टमेंट की ओपीडी में आने वाले हर पांच में से दो लोग आई फ्लू की बीमारी से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है पहले की तुलना में अब रोजाना आंखों के रोगियों की संख्या 50-60 फीसदी तक बढ़ गई है।
