Coromandel Train Accident: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये

Coromandel Train Accident: ओडिशा के सीएम ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि राज्य के मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। हालांकि यह सहायता राशि केवल ओडिशा राज्य के पीड़ितों को दी जाएगी। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शनिवार को दुर्घटना स्थल का दौरा भी किया और पीड़ित परिवारों के लिए अपनी संवेदना और सहानुभूति भी जताई। इसके साथ ही नवीन पटनायक ने पीड़ितों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की है

अपडेटेड Jun 04, 2023 पर 1:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Coromandel Train Accident: ओडिशा के सीएम ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि राज्य के मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये की सहायता मिलेगी

Coromandel Train Accident: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर में हुई भीषण रेल एक्सीडेंट के बाद राज्य के पीड़ित लोगों और परिवारों के लिए मदद का ऐलान किया है। नवीन पटनायक ने दुर्घटना में पीड़ित परिवारों और व्यक्तियों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह मदद मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

सीएम ऑफिस की तरफ से जारी किया गया बयान

ओडिशा के सीएम ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि राज्य के मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। हालांकि यह सहायता राशि केवल ओडिशा राज्य के पीड़ितों को दी जाएगी। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शनिवार को दुर्घटना स्थल का दौरा भी किया और पीड़ित परिवारों के लिए अपनी संवेदना और सहानुभूति भी जताई। इसके साथ ही नवीन पटनायक ने पीड़ितों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Coromandel Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, बताई हादसे की वजह, बोले हो गई जिम्मेदार लोगों की पहचान


रेल मंत्री की तरफ से भी किया गया मुआवजे का ऐलान

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से भी इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की थी। रेलवे की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में घुस गई और बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास मुख्य लाइन की बजाय वहीं खड़ी एक मालगाड़ी से जा टकराई।

मारे गए सैंकड़ों लोग

इस ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 288 लोग मारे गए हैं। वहीं इस भयावह ट्रेन एक्सीडेंट में 1,100 से भी अधिक घायल हुए हैं। बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की दुर्घटना शुक्रवार को कोलकाता से लगभग 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किमी उत्तर में बालासोर में बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।