Coromandel Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, बताई हादसे की वजह, बोले हो गई जिम्मेदार लोगों की पहचान

Coromandel Train Accident: अश्विनी वैष्णव ने न्यूज एजेंसी ANI से बात चीत में कहा कि जो इंडीपेंडेंट बॉडी है कमीश्नर रेल सेफ्टी उसने इंक्वाइरी की है। पर घटना के पीछे की वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। इसकी जांच चल रही है। हम इंक्वाइरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हमारा सारा फोकस फिलहाल राहत काम पर है। यहां पर चार ट्रैक है दो लूप लाइन है और दो मेन लाइन है। ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है। बुधवार की सुबह तक ट्रैक का काम पूरा हो जाएगा

अपडेटेड Jun 04, 2023 पर 11:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Coromandel Train Accident: अश्विनी वैष्णव ने न्यूज एजेंसी ANI से बात चीत में कहा कि जो इंडीपेंडेंट बॉडी है कमीश्नर रेल सेफ्टी उसने इंक्वाइरी की है

ओडिशा के बालासोर में हुई कोरोमंडल दुर्घटना (Coromandel Train Accident) को लेकर अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक बड़ा बयान सामने आया है। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है... इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है।

क्या कहा अश्विनी वैष्णव ने

अश्विनी वैष्णव ने न्यूज एजेंसी ANI से बात चीत में कहा कि जो इंडीपेंडेंट बॉडी है कमीश्नर रेल सेफ्टी उसने इंक्वाइरी की है। पर घटना के पीछे की वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। इसकी जांच चल रही है। हम इंक्वाइरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हमारा सारा फोकस फिलहाल राहत काम पर है। यहां पर चार ट्रैक है दो लूप लाइन है और दो मेन लाइन है। ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है। बुधवार की सुबह तक ट्रैक का काम पूरा हो जाएगा। 270 लोगों की मृत्यु का आधिकारिक आंकड़ा उड़ीसा सरकार ने दिया है। इसके ऊपर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। मेन लाइन को जल्दी से जल्दी शुरू किया जाएगा। इस एक्सीडेंट का कवच से कोई लेना देना नहीं है। इंटरलॉकिंग में चेंज से यह एक्सीडेंट हुआ है।

Coromandel Ex. Accident: आमने-सामने नहीं, इस तरह एक दूसरे से भिड़ गईं तीन ट्रेनें, जांच में हुआ यह बड़ा खुलासा


पीएम मोदी के निर्देशों पर हो रहा है काम

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी के निर्देशों पर तेजी से काम किया जा रहा है। ट्रैक की मरम्मत का काम पूरी तेजी से चल रहा है। सभी शवों को निकाल लिया गया है। इसका काम तेजी से चल रहा है। सभी डिब्बों को ट्रैक पर से हटा दिया गया है। पूरी कोशिश है कि बुधवार की सुबह तक ट्रैक का संचालन पूरी तरह सामान्य तरीके से शुरू हो जाए।

पीएम मोदी ने भी कहा लिया जाएगा ऐक्शन

पीएम मोदी ने भी दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि घटना की पूरी जांच होगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने बालासोर सरकारी अस्पताल का भी दौरा किया और रक्तदान करन वालों की सरहाना भी की।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।