Get App

Coronavirus Updates: नए मामले घटे, एक दिन में 2338 नए केस मिले, 19 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 17,883 है और वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,93,45,19,805 पहुंच गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2022 पर 9:36 AM
Coronavirus Updates: नए मामले घटे, एक दिन में 2338 नए केस मिले, 19 लोगों की मौत
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है (फाइल तस्वीर)

Coronavirus Updates: पूरी दुनिया का कोरोना वायरस संक्रमण से हाल बेहाल है। भारत में ओमीक्रोन के नए वेरिएंट के दस्तक देने से चिंता बढ़ गई है। देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,338 नए मामले सामने आए हैं और 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 30 मई को 2,706 नए मामले सामने आए थे और 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,31,58,087 हो गई है और अब तक कुल 5,24,630 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 17,883 है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.04 फीसदी हो गए हैं। वहीं एक दिन में 2,134 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.64 फीसदी है।

देश में अब तक कुल 4,26,15,574 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,93,45,19,805 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 13,33,064 डोज लगाई गई है। मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान किसी की भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,28,317 है। एक्टिव मामलों की संख्या 142 है। अब तक कुल 2,27,477 मरीज ठीक हो चुके हैं और राज्य में अब तक कुल 698 संक्रमित मरीजों की जान चली गई है।

यह भी पढ़ें -  Omicron से ठीक होने के बाद भी स्‍किन पर दिख रहे ये खतरनाक लक्षण, तुरंत हो जाएं अलर्ट

दिल्ली का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें