Get App

Scam Alert: कोरियर कंपनी के नाम पर वसूली, जीरोधा के नितिन कामत ने बताया बचने का तरीका

Scam Alert: जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) ने कोरियर कंपनी के फर्जी पार्सल के जरिए ठगी का एक उदाहरण दिया है। इसमें नकली पुलिस तक भी शामिल रहते हैं। नितिन के मुताबिक यह पूरा प्रोसेस एकदम असली लगता है और इस प्रकार लोग झांसे में आ जाते हैं और नुकसान करा बैठते हैं। इस प्रकार की स्थिति में बचने के लिए उन्होंने सुझाव भी दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 24, 2023 पर 1:07 PM
Scam Alert: कोरियर कंपनी के नाम पर वसूली, जीरोधा के नितिन कामत ने बताया बचने का तरीका
Zerodha के Nithin Kamath के मुताबिक ठगी करने वाले अधिकतर लोग ऐसे लोगों का शिकार करते हैं जो जल्द घबरा जाते हैं और तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, जबकि ऐसी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय थोड़ा धीमा हो जाना बेहतर है।

Scam Alert: फेक कॉल्स के जरिए ठगी के कई मामले सामने आए हैं। वहीं अकाउंट फ्रॉड के भी कई मामले सामने आए हैं। हालांकि अब एक नया स्कैम भी जोर पकड़ रहा है और ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin kamath) ने इसे लेकर आगाह किया है। नितिन के मुताबिक फेडएक्स (FedEx) और ब्लू डार्ट (Blue Dart) जैसी अन्य कूरियर कंपनियों के नाम पर आपसे ठगी हो सकती है। जीरोधा के को-फाउंडर ने इसे लेकर ट्वीट्स की एक सीरिज की है कि कूरियर कंपनी के नाम पर आपके साथ कैसे ठगी हो सकती है।

ऐसे हो सकती है ठगी

नितिन ने अपने एक कलीग का उदाहरण दिया है। कलीग को एक कॉल आई जिसमें फेडएक्स का हवाला देते हुए एक शख्स ने कहा कि उनके नाम पर एक पार्सल है और इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने इसे इस कारण जब्त किया है क्योंकि इसमें ड्रग्स हैं। चूंकि कलीग को एक कूरियर मिलना था तो वह भयभीत हो गए। इसके बाद उन्हें एक शख्स ने वीडियो कॉल किया जिसने खुद को पुलिस के रूप में पेश किया और एक असली जैसा दिखने वाला मुंबई क्राइम ब्रांच का लेटर दिखाया।

इसके बाद उस पुलिस जैसे शख्स ने बैंक डिटेल्स दी जिसमें पैकेज छुड़वाने के लिए पैसे मांगे गए थे। चूकिं फर्जी पुलिस के पास कलीग का आधार नंबर भी था तो ठगी का यह पूरा प्रोसेस असली लग रहा था तो कलीग ने फटाफट भयभीत होकर पैसे ट्रांसफर कर दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें